निजी बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग , लाखो के बारदाने जल कर खाक

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
निजी बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग , लाखो के बारदाने जल कर खाक
कटनी 23 अप्रैल 2023 - कटनी जिले के कुठला थाना अंतर्गत बारदाना गोदाम में आग भड़कने से उसमें रखा लाखों रुपये का बारदाना जलकर राख हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची नगर निगम के दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं गोदाम में अंदर जाने का रास्ता पर्याप्त न होने के कारण जेसीबी की मदद से दीवाल को तोड़ते हुए रास्ता बनाया गया है। हादसा सुबह 5 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जिसके बाद सुबह 6 बजे से सुबह 9 बज तक लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका ग्राम पंचायत के सामने रवि रंजन जायसवाल की बारदाना की गोदाम है। आज सुबह 5 बजे रवि के पिता टहलने निकले तो उन्होंने अपनी गोदाम में से धुआं उठता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी और जिला पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को जानकारी दी। जिस पर मौके पर दमकल कर्मियों का अमला वाहन लेकर पहुंचा। इसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती जा रही थी। जिसके बाद दमकल की 2 और गाड़ियों को बुलाया गया जिनके द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। सुबह 9 बजे तक मौके पर तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग लगातार बढ़ती ही जा रही थी।

बारदाना गोदाम में आग लगने का प्रारंभिक कारण बिजली का शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है। वहीं गोदाम मालिक ने बताया कि गोदाम में लगभग तीन से चार लाख बारदाना रखा हुआ था और आग लगने के कारण 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान की संभावना है। आग लगने के बाद आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH