सड़क किनारे खड़े ट्रक मे घुसी कार , हादसे में तीन लोगो की मौके पर ही मौत और दो की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सड़क किनारे खड़े ट्रक मे घुसी कार , हादसे में तीन लोगो की मौके पर ही मौत और दो की हालत गंभीर
राजगढ़ 22 अप्रैल 2023 - पचोर के समीप शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आकर टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, व दो लोग घायल हो गए। कार में सवार यह सभी लोग श्योपुर से उज्जैन के लिए जा रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के शनिवार तड़के पचोर के नजदीक एक कार व ट्रक की टक्‍कर हो गई। कार ब्यावरा की और से उज्जैन ली और जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में ड्रायवर सुनील यादव, अमित शर्मा व दीपक शर्मा निवासी श्योपुर की मौत हो गई। जबकि राम मिलन व राजपाल गुर्जर निवासी श्योपुर घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मृतको के शव भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक कार में सवार सभी लोग श्‍योपुर के हैं, जो परिवार में किसी की गमी के चलते अस्थियां विसर्जन करने के लिए उज्जैन के लिए जा रहे थे। पुलिस को अंदेशा है कि ये लोग शुक्रवार देर शाम को श्योपुर से चले होंगे। पूरी रात का सफर तय कर यहां तक पहुंचे थे। संभवत: ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह सड़क हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना की जानकारी श्योपुर में परिजनों को दें दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH