सिंहपुर रेल हादसा में बड़ा खुलासा , तीन सिग्नल पार करते हुए 67 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी थी मालगाड़ी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सिंहपुर रेल हादसा में बड़ा खुलासा , तीन सिग्नल पार करते हुए 67 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी थी मालगाड़ी
शहडोल 21 अप्रैल 2023 - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर शहडोल के पास सिंहपुर स्टेशन में बुधवार की सुबह हुए रेल हादसे के तीसरे दिन शुक्रवार को भी पूरा रेल प्रबंधन ट्रैक को सुधारने में लगा रहा।

मलबा हटाने और रेल लाइन को पहले जैसी स्थिति में लाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। गुरुवार की रात में पांचवीं डाउन लाइन को चालू कर दिया गया है जिससे मालगाड़ियों को निकाला जा रहा है, लेकिन यात्री गाड़ियां तीसरे दिन भी नहीं चल पाई हैं। वहीं जांच में यह बात सामने आई है कि मालगाड़ी तीन सिग्नल पार करते हुए 67 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती हुई कोयले से लदी मालगाड़ी से भिड़ी थी। इस तरह सिग्नल ओवरशूट की घटनाएं कम ही होती हैं।

सिंहपुर स्टेशन में रेल महाप्रबंधक आलोक कुमार और डीआरएम प्रवीण पांडेय अपनी टीम के साथ जमे हुए हैं। मुख्य रेल संरक्षा अधिकारी रेलवे वोर्ड राजीव महाजन और कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ए.एम. चौधरी सहित कई रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया है। रेल अधिकारियों के अनुसार अभी यात्री गाड़ियों को चालू करने में दो दिन का समय लग सकता है। ट्रैक से क्षतिग्रस्त इंजन व वैगन हटा लिए गए हैं। शुक्रवार को दस से अधिक ट्रेनें निरस्त रहीं और कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं।

इस मामले में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि एक लाइन चालू हो गई है और तीसरी लाइन को जल्द चालू किया जाएगा। युद्ध स्तर पर काम चल रहा है घटना की जांच तो होगी ही लेकिन अभी रेल मार्ग चालू करना पहली प्राथमिकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH