रोजा इफ्तार में खाने के बाद करीब 100 लोग हुए बीमार , सभी का ईलाज जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रोजा इफ्तार में खाने के बाद करीब 100 लोग हुए बीमार , सभी का ईलाज जारी
मंदसौर 20 अप्रैल 2023 - मंदसौर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र गुदरी में बुधवार शाम को हुई रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए 100 से अधिक लोग देर रात को उल्टी-दस्त के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में लाकर उपचार किया गया। सुबह तक अधिकांश लोगों की हालत में सुधार होने से घर भेज दिया गया।

रमजान माह के दौरान मुस्लिम बहुल इलाकों में शाम होते ही रोजा इफ्तार पार्टियां होती हैं। इसमें समाजजनों के साथ ही रिश्तेदार और दूसरे दूसरे धर्मों से जुड़े हुए लोग भी शामिल हो रहे हैं। ऐसी ही एक पार्टी बुधवार शाम को गुदरी मोहल्ले में थी, जहां काफी संख्या में एकत्रित हुए और मिठाई सहित खाद्य पदार्थों का लुत्फ उठाया।

रात करीब 11.30 बजे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों में उल्टी-दस्त होने लगे। रात लगभग 12 बजे बाद फूड पाइजनिंग से प्रभावित मरीजों के जिला अस्पताल आने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चला। जानकारी के अनुसार गुदरी में लगभग 100 से ज्यादा महिलाएं, पुरुष व बच्चे उल्टी दस्त से प्रभावित हुए थे। इन सभी को मंदसौर जिला अस्पताल लाया गया। सुविधा समय पर मिलने से उपचार जल्द शुरू हो गया था। गुरुवार तड़के 4:30 बजे तक लगभग सभी मरीज ठीक हो गए थे। चिकित्सकों का कहना है कि लोगों का स्वास्थ्य खराब मावे से बनी मिठाई खाने से बिगड़ा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH