कांग्रेस नेता के हाथ और पैर को बांधकर पिटाई , वीडियो हुआ वायरल , चार लोगों पर केस दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस नेता के हाथ और पैर को बांधकर पिटाई , वीडियो हुआ वायरल , चार लोगों पर केस दर्ज
सिरोंज 18 अप्रैल 2023 - नगर के समाजसेवी व कांग्रेस नेता अशोक जैन खर्चा की पिटाई के मामले में मंगलवार को दिन भर ज्ञापन का दौर चलता रहा। कांग्रेस से लेकर हिंदू संगठनों ने पिटाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने पिटाई के वायरल वीडियो और अशोक जैन की शिकायत के बाद चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिछले दिनों एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग अशोक जैन खर्चा के हाथ-पैर बांधकर पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि खर्चा और एक व्यक्ति के बीच में बात चल रही थी। तभी अचानक आए दो-तीन लोगों ने मिलकर अशोक जैन खर्चा को कुर्सी से नीचे पटक दिया और हाथ-पैर बांधकर पिटाई करते हुए घसीटकर एक पेड़ की तरफ ले गए।

वायरल वीडियो नगर के रोहिलपुरा चौराहे का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने अनवर खान, राकेश जैन गोहिल, मुस्ताक न्यूरोल बोहरा, गोपाल बंशकार पर धारा 294, 323, 506, 427, 34 के तहत FIR दर्ज की है।

अशोक जैन खर्चा ने बताया कि वे रोहिलपुरा चौराहे पर उनकी जमीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पहुंचे कुछ गुंडों ने उनके साथ गालीगलौज कर बेरहमी के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद लाखों रुपये के एक प्लाट को लेकर हुआ है।

पीड़ित अशोक जैन खर्चा ने थाना प्रभारी पर सांठगांठ कर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूर्व से प्रशासन को सब पता होने के बावजूद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची। साथ ही मुझे गुंडों द्वारा करीब एक हफ्ते से परेशान किया जा रहा है जिसकी मैं कई बार थाने जाकर शिकायत भी कर चुका हूं, लेकिन प्रशासन सुनने को तैयार ही नहीं है। यही कारण है कि सोमवार को इन लोगों ने मिलकर मुझ पर हमला कर दिया। अनवर खान ने उसके तीन साथियों के साथ मिलकर मेरे साथ बेरहमी मारपीट की। साथ ही करीब 2 घंटे तक मुझे नाले के पास एक पेड़ से बांधकर रखा।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH