शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा , शराब दुकान में की तोड़फोड़

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा , शराब दुकान में की तोड़फोड़
राजगढ़ 18 अप्रैल 2023 - जिला मुख्यालय पर एक बार फिर से शराब का ठेका हटवाने को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। इस बार महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर शराब का ठेका हटवाने की मांग करते हुए ठेके पर जा पहुंची। वहां उन्होंने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए न केवल ठेका हटाने की मांग की, बल्की शराब ठेके का जो बोर्ड लगा हुआ था, उसे भी तोड़ दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भी जिला मुख्यालय पर पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में स्‍थित शराब का ठेका हटवाने को लेकर समीपस्थ बस्ती के महिला-पुरुषों ने लामबद्ध होते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय प्रदर्शनकारियों ने समीप में ही स्कूल होने का भी जिक्र किया था। लेकिन इसके बाद भी जब ठेका नहीं हटा तो समीपस्थ वार्ड की रहवासी महिलाएं शराब विक्रय का विरोध करते हुए हाथो में तख्तियां लेकर ठेके के सामने जा पहुंची। 

उन्होंने नारेबाजी करते हुए मौके से ठेका हटवाने की मांग की। साथ ही ठेका संचालक को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यहां का ठेका न खोला जाए, नहीं तो उनके तीखे विरोध का सामना करना पड़ेगा। महिलाओं का कहना है कि समीप में ही ठेका होने के कारण कई परिवारों के पुरुष शाम के समय यहां शराब पीकर घर पहुंचते हैं। जिसक कारण घरों का माहौल खराब हो रहा है। बच्चे बिगड़ रहे हैं। सरकार को बच्चों व महिलाओं की चिंता करते हुए यहां रहवासी क्षेत्र से शराब ठेका हटाना चाहिए। यदि ठेका नहीं हटाया तो कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन करेंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH