ट्रेन के चालक की सूझबूझ से बड़ा ट्रेन हादसा टला , यात्रियों में मची अफरातफरी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रेन के चालक की सूझबूझ से बड़ा ट्रेन हादसा टला , यात्रियों में मची अफरातफरी
विदिशा 17 अप्रैल 2023 - दादर से चलकर गोरखपुर कि ओर जाने वाली ट्रेन 01027 दादर गोरखपुर एक्सप्रेस के साथ विदिशा जिले के बरेठ स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से बच गया। जैसे ही विदिशा के बाद बरेठ स्टेशन से गुजरी तभी उसके इंजन के ऊपर हिस्से में आग लग गई।

इंजन से धुआं उठने लगा। ट्रेन के चालक ने तुरंत ट्रेन को रोका और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इधर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लगने की खबर से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। दादर गोरखपुर एक्सप्रेस के इंजन में सुबह 9 बजकर 25 मिनिट पर अचानक आग लगने की घटना हुई।
 
ट्रेन के पायलेट की सूझ बूझ से गाड़ी को बरेठ स्टेशन पर खड़ा किया। स्टेशन पर ड्यूटी पर उपस्थित स्टेशन मास्टर दीपक शाक्य द्वारा तत्काल अधिकारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद 11 बजकर 10 मिनिट पर भोपाल से दूसरे इंजन को बरेठ लाया गया, इसके बाद ट्रेन को 11 बजकर 30 मिनिट पर रवाना किया गया।

गनीमत यह रही कि इसमें किसी भी यात्रियों और ट्रेन के चालकों को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा, समय रहते ही ट्रेन को रोक लिया गया था। शन मास्टर दीपक शाक्य ने बताया कि इंजन में से धुआं किस वजह से उठा इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों ने नहीं दी। इसकी जांच होगी। इधर ट्रेन में आग लगने से बीना भोपाल मेमू ट्रेन करीब दो घंटे देरी से आई।

ट्रेन रुकने के दौरान 2 घंटे तक यात्री पानी के लिए भटकते रहे, लेकिन कहीं भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं हुई। इतनी भीषण गर्मी में न ही स्टेशन पर पानी मिला न ही ग्राम पंचायत द्वारा किसी प्याऊ का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा, न ही कोई भी व्यवस्था कराने के लिए पहुंचा।

रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों में काफी नाराजगी भी देखी गई। यात्रियों का कहना था कि बरेठ रेलवे स्टेशन और बारेठ गांव में पानी की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। जबकि सरकार द्वारा पानी के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ठीक उसी प्रकार रेलवे द्वारा भी पानी के लिए प्रयास किए गए इसके बाबजूद भी यात्रियों को पानी नहीं मिला।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH