निजी यूनिवर्सिटी के होस्टल का खाना खाने से 22 छात्राएं बीमार , सभी का ईलाज जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
निजी यूनिवर्सिटी के होस्टल का खाना खाने से 22 छात्राएं बीमार , सभी का ईलाज जारी
इंदौर 17 अप्रैल 2023 - राऊ क्षेत्र की सेज यूनिवर्सिटी के होस्टल में रहने वाली छात्राओं की रविवार रात खाना खाने के बाद अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके चलते छात्राओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में होस्टल वार्डन का कहना है कि छात्राएं बाहर से खाना खाकर आई थी, इसी के चलते डिहाइड्रेशन से तबीयत बिगड़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि फू़ड पाइजनिंग के चलते ही छात्रों की तबीयत बिगड़ी होगी। 

इतनी छात्राओं के बीमार होने के बाद भी खाद्य विभाग के अधिकारी खाने का सैंपल लेने नहीं पहुंचे। छात्रा शिवांगी ने बताया कि सुबह का बना हुआ खाना रात में खाया था। मैंने सुबह कुछ नहीं खाया था। खाने में पूरी-सब्जी बनी थी। वहीं, अन्य छात्राओं ने बताया कि हम लोगों ने बाहर का खाना नहीं खाया है। हमने होस्टल में ही खाना खाया था, जिसके बाद हम सभी की तबीयत बिगड़ गई। यदि बाहर का खाना भी खाया होता तो इतने बच्चे एक साथ बीमार नहीं होते। भर्ती छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अस्पताल में भी पैसा खुद ही भरना है। कालेज प्रबंधन की ओर से हमारी कोई मदद नहीं की जा रही है। अभी हमारे सेमेस्टर एग्जाम भी चल रहे हैं। ऐसे में परीक्षा देने में भी परेशानी होगी।

डा. राजेश लेखी ने बताया कि अस्पताल में 22 बच्चे बीमार होकर आए थे, जिनमें से 13 को भर्ती किया है। अन्य को वापस भेज दिया। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है। उधर, इस मामले में चीफ वार्डन कल्पना डोंगरे ने बताया कि रविवार के चलते छात्राएं बाहर से खाना खाकर आई थी। इसी के चलते वे बीमार हुई है। होस्टल का खाना पहले हम सभी टेस्ट करते हैं उसके बाद ही बच्चों को खाने के लिए देते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH