मामा भांजी का रिश्ता हुआ शर्मशार , मामा ने पहले बनाये शारीरिक संबंध फिर ,,
देश , 03-08-2020 5:21:31 AM
सूरत 02 अगस्त 2020 - गुजरात के सूरत में मामा भांजी का रिश्ता शर्मशार हुआ है सूरत की एक 25 साल की युवती ने अपने मामा के खिलाफ दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि उसके मामा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो बना लिया और यह वीडियो उन्होंने उसके पिता को भेज दिया पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवती ने बताया कि वह सौराष्ट्र की रहने वाली है। वह सूरत के पूना इलाके में रहती है और साड़ियों में पीकू -फॉल और कढ़ाई का काम करके जीवन यापन करती है।
युवती ने बताया कि उसके मामा (30) उसके घर आया करते थे उसके मामा ने पीड़िता से कहा कि वह उन्हें मामा कह कर ना पुकारा करे मामा ने एक साल पहले उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए जिसके बाद वह उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा एक महीने बाद उसने एक वीडियो बना लिया।
तीन महीने के बाद युवती के घरवालों ने उसका रिश्ता तय किया और शादी की तैयारी करने लगे यह बात जब युवती के मामा को पता चली तो उन्होंने उससे कहा कि वह शादी कहीं भी करे लेकिन उसे उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। उन्होंने उसके ऊपर दबाव बनाया। युवती ने शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने से जब इंकार कर दिया तब नाराज हो कर युवती के मामा ने उसके पिता के मोबाइल पर दोनों के शारीरिक संबंध बनाने वाला वीडियो भेज दिया। पिता के अलावा उसने यह वीडियो युवती के समुदाय के कई लोगों को भेजा। परेशान युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।














