रफ्तार का कहर , तेज रफ्तार ट्रक झोपड़ी में घुसी , हादसे में एक ही परिवार के 03 लोगो की मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रफ्तार का कहर , तेज रफ्तार ट्रक झोपड़ी में घुसी , हादसे में एक ही परिवार के 03 लोगो की मौत
हैदराबाद 03 मार्च 2023 - हैदराबाद के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर एक ट्रक झोपड़ी में घुस गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। चालक वाहन के स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो बैठा था, जिस कारण यह हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा संगारेड्डी जिले के तेलापुर नगरपालिका में कोल्लुरु के पास हुआ। 

पुलिस के अनुसार, हरियाणा का एक चावल लदा ट्रक गाचीबोवली की ओर जा रहा था इसी दौरान ट्रक आउटर रिंग रोड एग्जिट पर सड़क किनारे झोपड़ी में जा घुसा। झपकी आने के बाद चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। ओआरआर से नीचे उतरते समय ट्रक रेलिंग से टकराकर झोपड़ी में जा घुसा था जिससे झोपड़ी में रहने वाले तीन दिहाड़ी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतकों की पहचान 48 वर्षीय राठौड़ , उनकी पत्नी कमलाबाई और 23 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। वे कर्नाटक के रहने वाले थे और झोपड़ी में रह रहे थे। झोपड़ियों में लगभग 30 मजदूरों का परिवार रहता था और राठौड़ का परिवार उनमें से एक था। स्थानीय लोगों ने शवों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय विधायक महिपाल रेड्डी ने मृतक परिवार के परिजनों को सांत्वना दी और शवों को उनके पैतृक स्थान भेजने की व्यवस्था करने का वादा किया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH