पहले पुलिस वाले ने बिजली कर्मचारी चालान काटा , फिर बिजली कर्मचारी ने गुस्से में आ कर,,

उत्तराखंड , 28-07-2020 4:53:38 PM
Anil Tamboli
पहले पुलिस वाले ने बिजली कर्मचारी चालान काटा , फिर बिजली कर्मचारी ने गुस्से में आ कर,,
रुद्रप्रयाग 28 जुलाई 2020 - कोरोना वायरस  को लेकर लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के नियमों का पालन करें, इसके लिए पुलिसवाले आजकल ज्यादा ही चौकस हैं. लेकिन उत्तराखंड में कुछ बिजलीकर्मियों की हरकत चौंकाने वाली है. ज़िला पुलिस ने मास्क न पहनने पर जब दो बिजलीकर्मियों का चालान काटा तो पहले वे पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए. इसके बाद उन्होंने कोतवाली और जिला जज आवास की बिजली ही काट दी. पुलिस के इस मामले के बिजली विभाग के आलाधिकारियों को बताने के बाद दोनों बिजलीकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने भी उनके ख़िलाफ केस दर्ज कर लिया है.

चेकिंग के दौरान पकड़ा

पुलिस के अनुसार कोतवाली रुद्रप्रयाग के सब-इंस्पेक्टर मनसूर अली और सब-इंस्पेक्टर विजय प्रताप राही, कांस्टेबल लखपत सिंह केदारनाथ तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान बेलणी पुल की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिस पर 2 व्यक्ति सवार थे और दोनों ने ही मास्क नहीं पहना था. पुलिसकर्मियों के रोकने पर तो उन्होंने अपने नाम महावीर सिंह और सुरेंद्र सिंह लिंगवाल बताए और पता विद्युत वितरण खंड बेलणी रुद्रप्रयाग का ऑफ़िस बताया. दोनों व्यक्तियों को मास्क न पहनने पर महामारी अधिनियम में 100 रुपए जुर्माना लगाया गया. महावीर सिंह ने चालान जमा कर दिया, लेकिन सुरेंद्र सिंह ने नहीं किया.

बिजली विभाग ने किया निलंबित

पुलिसवालों के चालान काटने को लेकर दोनों ने बहस की और आरोप है कि पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज भी की. आरोप है कि दोनों ने पुलिसवालों के साथ धक्का-मुक्की की और बाद में देख लेने की धमकी तक दी. फिर वह वहां से अपनी मोटरसाइकिल से चले गए. इसके बाद इन दोनों ने कोतवाली और ज़िला जज आवास की बिजली काट दी. इस बारे में पता चलने पर एसपी रुद्रप्रयाग ने बिजली विभाग के एमडी से शिकायत की, तब जाकर कोतवाली की बिजली दोबारा जोड़ी गई. इसके बाद बिजली विभाग ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. पुलिस ने भी दोनोंं कर्मचारियों पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH