छत्तीसगढ़ - बजरंग बली ने नही भरा पानी का बिल , नगर निगम ने बजरंग बली को भेजा नोटिस

रायगढ़ , 20-10-2022 9:18:03 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बजरंग बली ने नही भरा पानी का बिल , नगर निगम ने बजरंग बली को भेजा नोटिस
रायगढ़ 20 अक्टूबर 2022 -  यू तो नगर निगम अपने क्रियाकलापों के चलते आये दिन सुर्खियों में बना रहता है यह स्थिति एक बार फिर से निगम प्रशासन को चर्चा में लाकर खड़ा कर दिया है। इस बार भगवान बजरंग बली को जलकर बकाया का नोटिस थमा दिए है। इससे शहर वासियों मे जन आस्था से खिलवाड़ किए जाने से भड़क गया।

लोगो में रोष है तो जिला भाजपा ने इस मुद्दे पर आपात बैठक बुलाई है। सम्भवतः इसमे भगवान को नोटिस दिए जाने पर विरोध की कड़ी रणनीति बनाया जा सकता हैं। क्योंकि कुछ माह पहले जमीन विवाद को लेकर तहसील न्यायालय ने भगवान शिव को नोटिस दिया था।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम रायगढ़ राजस्व बढ़ाने के लिए बीते माह से कवायद कर रही है। वार्ड मोहर्रिर को शत प्रतिशत वसूली का निर्देश दिया है अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी का दंश भी झेलना पड़ सकता है। इस बीच शहर में जलकर की वसूली के लिए नोटिस जारी कर रही है।

फरवरी और मार्च माह का एक साथ बिल वसूली किया जा रहा है। नोटिस भेजने की निगम को इतनी हड़बड़ी थी की उन्होंने भगवान हनुमान के नाम से बजरंग बली को ही नोटिस जारी कर दिया। यह पूरा वाक्या शहर वार्ड क्रमांक 18 का है।

दरअसल यह नोटिस मंदिर प्रशासन के किसी व्यक्ति के नाम से जारी किया जाना था। लेकिन निगम के अफसरों और कर्मचारियों को हड़बड़ी इतनी थी की उन्होंने भगवान हनुमान को ही अपना हितग्राही बनाकर नोटिस काट दिया। अब शहर में इसी बात को लेकर बवाल मचा हुआ है। प्रशासन आए दिन ऐसी गलतियां कर सुर्खियां बटोर रहा है। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही है।

वही देखा जाए तो शहर के कई हिस्सों में अमृत मिशन की पाइप लाइन में गड़बड़ी है। कई हिस्सों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। आए दिन निगम के कर्मचारियों का लोगों से विवाद हो रहा है। ऐसे में निगम अपनी कमियों को दूर करने की बजाए बिल बांटने में ही फोकस कर रही है। जबकि दूसरी ओर जहां नल कनेक्शन लगा है उसमें भी पानी नही आ रहा है।

इस पूरे प्रकरण को लेकर इंटरनेट मीडिया में जमकर रोष जताया जा रहा है।इसको लेकर जहां राजनीति गर्मा गई है तो बीजेपी ने भी इस मुद्दे पर हाथ में हाथ लपकते हुए सक्रिय हो गई। आक्रमक तेवर में है। और शाम 5:30 बजे आपात बैठक रखा गया हैैं। अंदर खाने से मिली जानकारी के मुताबिक इसे लेकर शहर सरकार व निगम प्रशासन दोनो को घेरा जाएगा साथ ही इसी मुद्दे पर राज्य सरकार की मंशा को भी उजागर करने की तैयारी है। बहरहाल बैठक के बाद ही वस्तु स्थिति तय होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH