छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी के दौरान तालाब में कूदा युवक , हुई मौत

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी के दौरान तालाब में कूदा युवक , हुई मौत
रायगढ़ 10 अक्टूबर 2022 -  जुआ की रेड में पुलिस को देख जुआरी भागने लगे। पुलिस के डर से एक जुआरी तालाब में कूद गया। लंबे समय तक जुआरी नही निकला। आज उसकी लाश गोताखोरो ने बरामद कर ली है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के हालाहुली गांव में जुआ चल रहा है। 

जुआ की सूचना पर खरसिया थाना प्रभारी नंद किशोर गौतम शासकीय वाहन तथा मोटरसाइकिल में सिविल ड्रेस में पहुँचे थे। डूमरभाठा से पगडंडी होकर हालाहुली जाने वाले रास्ते से गांव पहुँचने पर गांव के तालाब के पास कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ा कर युवक भागने लगे। वही उनमें से कुछ युवक पुलिस के डर से तालाब में कूद गए। तालाब में कूदे 4 से 5 युवक किसी तरह तैर कर बाहर निकले। 

वही तालाब के अंदर से एक युवक बचाओ बचाओ की आवाज दे रहा था। जिसे बचाने के लिए आरक्षक  योगेंद्र सिदार कूदे। और डूबे व्यक्ति को तलाश करने का प्रयास किया। पर तालाब में परसा पान की अधिकता और अंधेरा होने की वजह से डूबे युवक का पता नही चल पाया। जुआ फड़ के पास देखने पर पता चला कि दो बाइक व कुछ चप्पल वहां पड़े हैं। गांव वालों को दिखा कर पूछने व पता करने पर पता चला कि गांव का ही जगदीश राठौर पिता गोपाल राठौर उम्र 40 वर्ष अब तक तालाब के अंदर है। 

दूसरे दिन पुलिस ने गोताखोरों के साथ तलाश शुरू की। 8 फिट गहरे पानी मे जगदीश राठौर का शव दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने बाहर निकाला। जगदीश वाहन चलाने का काम करता था। उसकी तीन संताने है। गांव वालों के अनुसार उसे जुए की लत थी और उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब थी। पुलिस के द्वारा मृतक जगदीश राठौर के परिवार को आर्थिक सहायता दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को खरसिया के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH