खाई में गिरी बारातियों से भरी बस , कम से कम 30 लोगो की मौत की आशंका , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खाई में गिरी बारातियों से भरी बस , कम से कम 30 लोगो की मौत की आशंका , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पौड़ी 05 अक्टूबर 2022 -  उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बड़ा हादसा हो गया है. यहां बरात लेकर जा रही बस गहरी खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने 9 घायलों अस्पताल पहुंचाया है.

सूत्रों का कहना है कि खाई ज्यादा गहरी होने की वजह से रेस्क्यू करने में मुश्किल आ सकती है. रात के अंधेरे में संपर्क होना मुश्किल बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, पौड़ी के धुमाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिखणीखाल बीरोंखाल मोटर मार्ग पर हादसा हुआ है.

यहां सीमड़ी गांव के पास बारातियों को लेकर जा रही बस खाई में जा गिरी. सूत्रों के मुताबिक, बस में करीब 45-50 लोग सवार थे. बस हरिद्वार जिले के लालढांग से पौड़ी के बीरोंखाल गांव जा रही थी. रास्ते में अचानक बस अनियंत्रित हो गई, जिससे यह हादसा हो गया।

कोट्द्वार और पौड़ी से करीब 150 किलोमीटर दूर ये हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि खाई करीब 500 मीटर गहरी है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पौड़ी के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, एसडीएम स्मिता परमार घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

DGP अशोक कुमार ने कहा कि बस 500 मीटर की खाई में गिर गई है. इस हादस में अब तक 6 लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा जा चुका है. एसडीआरएफ कोटद्वार और पौड़ी की टीमें भी रवाना हुई हैं. इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर के दायरे वाले थानों को भी सूचना दे दी गई है. वहां की पुलिस को मौके पर पहुंचने को कहा गया है.

विधायक दिलीप सिंह रावत ने भी घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि खाई बहुत ज्यादा गहरी है. वहीं इस घटना को लेकर डीएम विजय कुमार जोगदंडे का कहना है कि हादसा काफी बड़ा है. अभी बिना मौके पर पहुंचे इस घटना में घायलों का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है।

बताया जा रहा है कि हादसा करीब रात 08 बजे हुआ. SDRF को धुमाकोट से 70 किमी आगे टिमरी गांव में एक बरात की बस खाई में गिरने की जानकारी मिली. यह बस लालढांग हरिद्वार से काड़ागांव जा रही थी. बस में करीब 45-50 लोग सवार थे. सेनानायक SDRF के निर्देश पर श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली व रुद्रपुर से SDRF की रेस्क्यू टीमें रवाना की गई हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बहुत दुखःद घटना है. लगभग 45 लोग बस में सवार थे. बस गहरी खाई में गिर गई है. वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है. मैं खुद सभी से बात कर रहा हूं कि जल्द से जल्द बचाव का कार्य शुरू किया जाए.

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर संभव मदद की जाए. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि घटनास्थल के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं. वहां पर ग्रामीणों द्वारा भी बचाव कार्य किया जा रहा है. भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सब सुरक्षित रहें।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH