NKH हॉस्पिटल में चाम्पा कोसमंदा की गर्भवती महिला की मौत , परिजनों ने की डॉक्टरों की पिटाई

कोरबा , 20-08-2022 11:13:30 PM
Anil Tamboli
NKH हॉस्पिटल में चाम्पा कोसमंदा की गर्भवती महिला की मौत , परिजनों ने की डॉक्टरों की पिटाई
कोरबा 20 अगस्त 2022 -  प्रसूति के लिए न्यू कोरबा हास्पिटल ( NKH ) में भर्ती कराई एक गर्भवती महिला की डिलवरी से पहले मौत हो गई। स्वजन चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में ही जमकर हंगामा किया। इस बीच स्वजनों ने डा एस पालीवाल व प्रबंधक राजेश चंदानी के साथ अभद्रता करते हुए अस्पताल के अंदर ही हाथापाई की। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर तहसीलदार व रामपुर पुलिस पहुंची। 

जांजगीर चांपा जिले के कोसमंदा में रहने वाली विवाहिता पुष्पलता राठौर को शु्‌क्रवार को सुबह करीब 08 बजे उनके स्वजन प्रसूति के लिए कोरबा के कोसाबाडी में संचालित NKH हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे यहां डा एस पालीवाल ने महिला का परीक्षण किया और उसके पति करण राठौर को बताया कि प्रसूति के लिए आपरेशन करना होगा। इसकी तैयारी के लिए महिला को वार्ड में भर्ती कर दिया गया। 

इस बीच अचानक 11 बजे चिकित्सक ने महिला को एक इंजेक्शन दिया और इसके साथ ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी करने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। चिकित्सक कुछ समझ पाते, इसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से नाराज मृतका के स्वजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में शोरगुल कर हंगामा करने लगे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब तीन बजे मृतका के मायके के कुछ लोग अस्पताल आ धमके और डा पालीवाल को घेर लिए। 

वे समझाइश देने का प्रयास कर रहे थे, कि किसी ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। भाग कर अस्पताल के प्रबंधक राजेश चंदानी मौके पर पहुंचे, तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। डा चंदानी भी अस्पताल में मौजूद थे, स्वजनों ने उनसे मुलाकात कर पहले ही नाराजगी जाहिर कर चुके थे। 

इस घटना की शिकायत अस्पताल प्रबंधन की ओर से राजेश ने रामपुर पुलिस चौकी में की है। जिसमें अस्पताल के अंदर हंगामा करते हुए तोड़ फोड़ करने व मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी देने की बात कही गई है। अस्पताल प्रबंधन ने वह CCTV फुटेज भी सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा है जिसमें मृतिका के स्वजन चिकित्सक व कर्मचारियों से मारपीट करते नजर आ रहे।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH