छत्तीसगढ़ - रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाली शातिर युवती गिरफ्तार

कोरबा , 01-08-2022 5:06:35 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाली शातिर युवती गिरफ्तार
कोरबा 31 जुलाई 2022 -  पुलिस चौकी रामपुर थाना कोतवाली ने एक शातिर युवती को गिरफ्तार किया है जो कि एक युवक से पिछले कुछ समय से यौन शोषण के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर भयादोहन कर लगातार रुपए वसूल रही थी , युवती द्वारा युवक से पूर्व में 02 लाख रुपए वसूला जा चुका है अब 01 लाख रुपए और देने लगातार धमकी दी जा रही थी युवती द्वारा किए जा रहे ब्लैकमेलिंग से प्रताड़ित होकर युवक द्वारा पुलिस चौकी रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था पुलिस द्वारा युवती के विरुद्ध धारा 384 भादवि के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
         
SP कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आवेदक मुकेश प्रसाद महतो के द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि इंदु उर्फ इंदिरा चंद्रा नामक युवती से दोनो के सहमति से प्रेम संबंध था , बाद में इंदु उर्फ इंदिरा चंद्रा से विवाद हो गया इसके पश्चात इंदु चंद्रा उर्फ इंदिरा चंद्रा के द्वारा मुकेश महतो को यौन शौषण  के मामले में फंसाने की धमकी देकर 03 लाख रुपए की मांग की गई प्रार्थी द्वारा रकम की व्यवस्था न कर पाने पर इंदु चंद्रा द्वारा मुकेश महतो के विरुद्ध यौन शौषण करने बावत शिकायत प्रस्तुत की और मुकेश महतो को फोन कर शिकायत के बारे में बताकर रकम की मांग की।

प्रार्थी मुकेश महतो जेल जाने के भय से इंदु चंद्रा से बात कर कुल 02 लाख 30 हजार देने पर केस वापस लेने पर समझौता हो गया ,तब इंदु चंद्रा शपथ पत्र बनवा कर अपना रिपोर्ट वापस ले ली फिर पुनः मुकेश महतो के विरुद्ध शिकायत कर रकम की मांग की , रामपुर चौकी में इंदु चंद्रा उर्फ इंदिरा चंद्रा के रिपोर्ट पर मुकेश महतो के विरुद्ध धारा 376 भादवि के अंतर्गत FIR दर्ज किया जा रहा था लेकिन इंदु चंद्रा ने FIR पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया जिससे मुकेश के ख़िलाफ़ अपराध क़ायम नही हुआ।  

इंदु चंद्रा पुनः शपथ पत्र पेश कर शिकायत वापस ले ली प्रार्थी मुकेश महतो द्वारा इंदू चंद्रा से रकम लेनदेन के संबंध में किए गए बातचीत का ऑडियो क्लिप एवं रकम देते समय का बनाया हुआ वीडियो क्लिप पेश किया गया। आवेदक मुकेश महतो द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र , दस्तावेज , ऑडियो एवं वीडियो क्लिप की जांच पश्चात पुलिस चौकी रामपुर में आरोपिया इंदु चंद्रा के विरुद्ध धारा 384 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया , आरोपिया इंदु उर्फ इंदिरा चंद्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH