छत्तीसगढ़ में हुई अब तक की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा , यह निकली मास्टरमाइंड

कोरबा , 30-07-2022 6:06:29 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में हुई अब तक की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा , यह निकली मास्टरमाइंड
कोरबा 29 जुलाई 2022 -  SP कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 19 जुलाई 2022 को प्रार्थी संजय बगड़िया थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17 मई 2022 से 28 जून 2022 के बीच उनके घर के अलमारी में रखे सोने हीरे और मोती के गहने सहित नगदी रकम को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले के बारे में पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अज्ञात चोर को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू से मार्गदर्शन प्राप्त कर नगर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रकरण के बारे में गंभीरता से विवेचना किया गया। प्रकरण के संजय बगड़िया व उसकी पत्नी श्रीमती सुनीता बगड़िया से घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ किया गया। पूछताछ पर पिछले 2 महीने से घर में आने जाने वालों के बारे में जानकारी ली गई, जिन्होंने पूछताछ में बताए कि इन 2 महीनों के दौरान घर में छोटे मोटे कार्यक्रम हुए थे जिसमें बाहरी व्यक्तियों का आना जाना लगा था तथा घर में मेंटेनेंस का भी काम चला था जिसमें कई मजदूरों, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन का भी आना जाना हुआ था जिससे विवेचना एवम् पूछताछ का दायरा बढ़ गया। 

चोरी की घटना में अलमारी एवं दरवाजा का नहीं टूटना  घर के किसी जानकार द्वारा ही घटना को अंजाम देना प्रतीत हो रहा था। प्रार्थी द्वारा पूछताछ पर यह बताया गया कि इसके यहां दो नौकरानी काम करती थी जिसमे से एक नौकरानी जांजगीर चांपा जिले में रहती थी  जिसे तस्दीक हेतु एक पुलिस टीम जांजगीर चांपा भेजा गया था तथा दूसरी नौकरानी  आरती साहू जो उत्तर प्रदेश में रहती है वह काम छोड़कर उत्तर प्रदेश चली गई है, इस पर पुलिस को संदेह हुआ की घटना को आरती साहू द्वारा अंजाम दिया गया होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन व निर्देश प्राप्त कर आरोपी पता तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर उत्तर प्रदेश भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश जाकर  संदेही आरती  के बारे में गोपनीय रूप से आसपास के लोंगो से पूछताछ किया गया , पूछताछ करने पर यह पता चला कि संदेही महिला कुछ जवेलरी शॉप में गहने बेचने के लिए संपर्क की थी पर जवेलरी के काग़ज़ात न होने पर बेच नही पाई । 

प्रारम्भिक पूछताछ में चोरी नहीं करना बताई परंतु पुलिस टीम द्वारा हीकमत अमली से पूछताछ करने पर आरती साहू द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया तथा चोरी के कुछ आभूषण  बरामद किया गया तथा शेष गहनों को कोरबा में ही इनके सामान के साथ लक्ष्मण बन तालाब में किराए के मकान में छुपाना बताई। इसके बाद आरोपिया आरती साहू को थाना कोतवाली कोरबा लाकर बारीकी से  पूछताछ किया गया तथा आरती साहू के निशादेही पर चोरी किए गए 
सभी जेवर कीमत लगभग 10 लाख को आरोपिया से किया गया बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार अरोपिया - आरती साहू पति कैलाश साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी- ग्राम भदौरा, थाना  सौजना, जिला - ललितपुर (उत्तर प्रदेश)

छत्तीसगढ़ में हुई अब तक की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा , यह निकली मास्टरमाइंड

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH