रोपवे में आई खराबी , श्रद्धालुओं के साथ बीच हवा में एक घंटे तक लटके रहे भाजपा विधायक

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रोपवे में आई खराबी , श्रद्धालुओं के साथ बीच हवा में एक घंटे तक लटके रहे भाजपा विधायक
देहरादून 10 जुलाई 2022 -  उत्तराखंड में मसूरी के पास स्थित सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर के रोपवे में रविवार को तकनीकी खराबी आ जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक किशोर उपाध्याय सहित करीब 40 से 50 श्रद्धालु कुछ देर तक बीच हवा में फंसे रहे। टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मंदिर में देवी के दर्शन के बाद शाम को लौटते समय रोपवे ट्रॉली अचानक बीच हवा में रुक गई, जिससे सभी श्रद्धालुओं की सांसें अटक गईं।

उन्होंने बताया कि लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद संचालनकर्ताओं ने रोपवे को ठीक किया, जिसके बाद श्रद्धालु नीचे आ पाए। रोपवे का संचालन बहाल कर दिया गया है। हांलांकि, उपाध्याय का कहना है कि इसे पूरी तरह से जांच-परख लेने के बाद ही दोबारा चलाया जाना चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं की जान जोखिम में न पड़े। करीब दो माह पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जिले में स्थित इस रोपवे सेवा का उद्घाटन किया था। उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित यह पहली महत्वपूर्ण रोपवे परियोजना है।

पांच करोड़ रुपये की लागत से बने 502 मीटर लंबे सुरकंडा रोपवे के शुरू होने से श्रद्धालु कद्दूखाल से मात्र 10 मिनट में आसानी से मां सुरकंडा देवी के मंदिर तक पहुंच जाते हैं। इससे पहले श्रद्धालुओं को डेढ़ किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती थी।
रोपवे में आई खराबी , श्रद्धालुओं के साथ बीच हवा में एक घंटे तक लटके रहे भाजपा विधायक

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH