छत्तीसगढ़ के युवा ब्यवसाई ने अपने मौत की रची ऐसी शाजिस की परिजनों के साथ पुलिस भी आ गई झाँसे में

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के युवा ब्यवसाई ने अपने मौत की रची ऐसी शाजिस की परिजनों के साथ पुलिस भी आ गई झाँसे में
दुर्ग 08 जुलाई 2022 -  दुर्ग जिले में अपहरण का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक कपड़ा ब्यापारी ने खुद की मौत की साजिश रच डाली। जिसका खुलासा कर पुलिस ने ब्यापारी को रायपुर से बरामद किया है। दरअसल जिले में कुम्हारी इलाके का कपड़ा व्यापारी प्रेम प्रसंग के कारण अपनी ही मौत की झूठी साजिश रचकर बिहार भाग गया था।

कुम्हारी पुलिस ने बताया कि कपड़ा ब्यापारी ने अपने बाइक और मोबाइल को खारुन नदी के पास छोड़ दिया था जिससे लोगों को ये लगे की उसकी मौत हो चुकी है उसके बाद ट्रेन से बिहार चला गया जब बिहार से वापस रायपुर आया तब पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही एक टीम को रायपुर के लिए रवाना किया गया। टीम ने कपड़ा ब्यापारी के घर पर फोन कर मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर श्रीराम मंदिर चौक के पास से ब्यापारी को पकड़ लिया और परिजनों को सौंप दिया।

बता दें कि चंदनडीह आमानाका रायपुर निवासी जय कुमार साहू की कुम्हारी के बाजार चौक में कपड़े की दुकान है एक सप्ताह पहले वो दुकान बंद कर के निकला था और अचानक लापता हो गया था चार दिन पहले उसकी बाइक और मोबाइल खारुन नदी के किनारे मिली थी जिस पर पुलिस ने मौत की आशंका में गोताखोरों से खारुन नदी में उसकी तलाश भी करवाई थी लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला था। 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जय कुमार साहू शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है उसके बावजूद उसका एक अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

इस आधार पर पुलिस ने जांच को बढ़ाया और युवती से पूछताछ की तो पता चला कि युवती उससे रिश्ता नहीं रखना चाहती थी। लेकिन जय कुमार साहू उसे छोड़ना नहीं चाहता था इसलिए उसे भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करने के लिए अपने ही मौत की झूठी साजिश रची और साउथ बिहार एक्सप्रेस से बिहार चला गया। 

यहाँ से वह नेपाल और कोलकाता भी गया था जांच में पुलिस को पता चला कि जय कुमार साहू बिहार के पटना में है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम पटना के लिए रवाना हुई लेकिन पुलिस के पटना पहुंचने से पहले जय साहू साउथ बिहार एक्सप्रेस से रायपुर आ गया था। जय साहू ने एक राहगीर के मोबाईल नंबर से घर पर संपर्क किया था, जिसके बाद पुलिस रायपुर गई और वहां से जय साहू को पकड़ कर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH