रेलवे ने इस फाटक को हमेशा के लिए किया बन्द , आक्रोशित ग्रामीण विरोध में 11 मार्च से करेंगे आंदोलन

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेलवे ने इस फाटक को हमेशा के लिए किया बन्द , आक्रोशित ग्रामीण विरोध में 11 मार्च से करेंगे आंदोलन
देहरादून 08 मार्च 2022 -  हरिपुर कलां में फ्लाईओवर बनने के बाद रेलवे ने जनवरी 2021 में मोतीचूर फाटक को बंद करने की कोशिश की थी। उसके बाद हरिपुर कलां और मोतीचूर के लोगों ने रेलवे का विरोध किया था और 01 से 13 अप्रैल तक मोतीचूर फाटक के पास धरना दिया था। उसके रेलवे मुरादाबाद मंडल के तत्कालीन DRM ने वैकल्पिक व्यवस्था होने तक मोतीचूर फाटक खुले रखने के आदेश दिए थे। उसके बाद स्थानीय लोगों ने धरना खत्म कर दिया था। 

कुछ माह पहले रेलवे ने मोतीचूर गांव के सामने स्थानीय लोगों के सुविधा के लिए अंडरपास का निर्माण किया था। लेकिन इस अंडरपास से हरिपुर कलां के लोगों को लाभ नहीं मिला पाया। बताया जा रहा है कि मोतीचूर फाटक पर रेलवे की तीन कर्मचारी 24 घंटे ड्यूूटी करते हैं। फाटक बंद कर रेलवे इन कर्मचारियों को कहीं जगह शिफ्ट कर दिया है। रेलवे की ओर से फाटक पर दोनों ओर गार्डर लगाने के साथ ही खाई खोद दी गई। वहीं फाटक को बंद करने को लेकर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पंकज शर्मा को फोन किया गया, उनका फोन स्विच ऑफ आया।

रेलवे की ओर से मोतीचूर फाटक बंद करने पर हरिपुर कलां के लोगों ने विरोध किया। फाटक न खुलने पर उन्होंने 11 मार्च से आर पार के आंदोलन का एलान किया है। लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर समास्या का समाधान करने की मांग की है।
सोमवार सुबह 11 बजे जैसे ही हरिपुर कलां के लोगों को मोतीचूर फाटक बंद होने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने डॉ.राजे नेगी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना कि उन्होंने एक से 13 अप्रैल तक मोतीचूर फाटक खुले रखने के लिए धरना दिया था। इस दौरान उन्होंने मोतीचूर गांव के पास अंडरपास बनाने और हरिपुर कलां को फ्लाईओवर से कनेक्टीविटी देने की मांग थी। 

रेलवे की ओर से जो अंडरपास बनाया गया उसका लाभ मोतीचूर गांव की सीमित आबादी को ही मिला। हरिपुर कलां के लोगों को कोई लाभ नहीं मिला। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि तब रेलवे के अधिकारियों ने उनकी दोनों मांग पूरी होने के बाद ही मोतीचूर फाटक बंद करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि फाटक बंद होने से अब हरिपुर कलां के लोगों को शांतिकुंज जाना होगा वहां फ्लाईओवर पर आना होगा। उन्होंने कहा कि मोतीचूर फाटक बंद होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मोतीचूर फाटक के बाद 11 मार्च धरना देने का एलान कर दिया है। जब फाटक नहीं खुलता तब तक धरना जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने तहसील में नायब तहसीलदार अयोध्या उनियाल को ज्ञापन देकर मोतीचूर फाटक को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
रेलवे ने इस फाटक को हमेशा के लिए किया बन्द , आक्रोशित ग्रामीण विरोध में 11 मार्च से करेंगे आंदोलन

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH