गीता देवी मेमोरियल अस्पताल को हाईकोर्ट से मिला स्टे , पहाड़ी कोरवा महिला की मौत के बाद प्रशासन ने किया था सील

कोरबा , 26-02-2022 9:18:13 PM
Anil Tamboli
गीता देवी मेमोरियल अस्पताल को हाईकोर्ट से मिला स्टे , पहाड़ी कोरवा महिला की मौत के बाद प्रशासन ने किया था सील
कोरबा 26 फरवरी 2022 -  कोरबा के कोसाबाड़ी में संचालित गीता देवी मेमोरियल अस्पताल को उच्च न्यायालय से स्टे आर्डर मिलने के बाद प्रशासन ने खोल दिया है। 

बता दे की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा समुदाय के आदिवासी महिला की मौत के बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी 2022 को सतरेंगा निवासी सुनी बाई पहाड़ी कोरवा आदिवासी महिला की हाथ फैक्चर होने की वजह से आपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। उसके पति सुखसिंह का आरोप था कि तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद भी उसका इलाज नहीं किया गया और उसकी मौत हो गई। 

प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने की धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल शिफ्ट कर अस्पताल को सील कर दिया था। 

कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा आदिवासी महिला की मृत्यु एवं लापरवाही जैसे आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था जिसे तीन दिनों में जांच की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करना था। 

गीता देवी मेमोरियल अस्पताल प्रबंधन ने प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी, उन्होंने जांच प्रक्रिया में पूर्णतः सहयोग करने की बात भी कही, लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से बंद पड़े गीता देवी मेमोरियल अस्पताल को खोलने के लिए कोई राहत मिलती नजर नहीं आई। इसके बाद गीता देवी अस्पताल प्रबंधन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट बिलासपुर में हास्पिटल को सील किए जाने के प्रशासनिक आदेश के विरुद्ध याचिका दायर किया था, जहां से प्रशासनिक आदेश के विरुद्ध स्टे मिल गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व की तरह संचालन के लिए अस्पताल का सील खोल दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH