पैसा , नशा और अवैध संबंध बना डबल मर्डर की वजह , आरोपी ने किया सनसनीखेज खुलासा

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
 पैसा , नशा और अवैध संबंध बना डबल मर्डर की वजह , आरोपी ने किया सनसनीखेज खुलासा
देहरादून 20 फरवरी 2022 -  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया है. हालांकि पुलिस ने पति और पत्‍नी की हत्‍या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक का नाम राजेंद्र सिंह और मृतका का नाम सपना है. वहीं, आरोपी हरिद्वारी ने पुलिस के सामने महिला के साथ अवैध संबंधों की बात को कबूल की है. इस डबल मर्डर में पैसा, नशा और अवैध संबंधों की बात सामने आयी है।

यही नहीं, आरोपी हरिद्वारी ने पुलिस के सामने ये भी कबूला किया है कि मृतक दंपति द्वारा उससे पैसे उधार लिए गये थे. जबकि इसी की एवज में वो मृतका के साथ अवैध संबंध भी बना चुका था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी का महिला के घर पर काफी समय से आना-जाना था. इस बीच शुक्रवार रात जब आरोपी महिला के घर पहुंचा, तो महिला के पति राजेंद्र सिंह और आरोपी के बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने रसोई में रखे तवे से महिला और उसके पति पर हमला कर दिया, जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गयी. राजेंद्र और सपना सहानपुर के रहने वाले थे. जबकि हरिद्वारी मुरादाबाद का रहने वाला है।

बता दें बीती रात करीब 2:30 बजे गुरप्रीत सिंह ने थाना पटेल नगर पहुंचकर सूचना दी कि विद्या विहार फेस-2 में एक व्यक्ति द्वारा दो लोगों का मर्डर कर दिया गया है. उसने पुलिस को बताया गया कि मैं उसी बिल्डिंग में ऊपर वाले फ्लैट में रहता हूं, करीब 2 से ढाई बजे के बीच नीचे के फ्लैट से काफी शोर शराबा सुनकर हम लोग नीचे आये. इसके बाद वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गयी थी. हमने उक्त फ्लैट की घंटी बजाई तो अंदर से एक व्यक्ति निकलकर बाहर आया. उसके द्वारा बताया गया कि मैने इस फ्लैट में रह रहे दोनों लोगों की हत्या कर दी है. इतना कहकर वह वहां से भागने का प्रयास करने लगा. इसके बाद हमने उसे कमरे के अन्दर धक्का देकर बंद कर दिया है. सूचना पर पुलिस ने मौके से आरोपी व्यक्ति हरिद्वारी को गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH