लैंको पावर प्लांट में हादसा , एक मजदूर की हुई मौत , आक्रोशित कर्मियों ने किया हंगामा

कोरबा , 19-02-2022 5:53:48 AM
Anil Tamboli
लैंको पावर प्लांट में हादसा , एक मजदूर की हुई मौत , आक्रोशित कर्मियों ने किया हंगामा
कोरबा 18 फरवरी 2022 -  कोरबा के लैंको पावर प्लांट में शुक्रवार सुबह एक कर्मचारी की  मौत हो गई है। जिसके बाद प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों ने पहले तो हंगामा कर दिया। बाद में वे मुआवजे की मांग को लेकर काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। 

बताया जा रहा है कि कर्मचारी प्लांट के अंदर 18 फीट ऊपर किसी जगह पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। आस-पास के कर्मचारियों ने उसे अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जँहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक कोथरी निवासी दुर्गेश कुमार धैर्य (45) प्लांट में प्री.सी.सी इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी में काम करता था। ये कंपनी यहां पावर प्लांट में मैंटेनेंस का काम करती है। 

दुर्गेश कुमार धैर्य गुरुवार रात को ड्यूटी के लिए प्लांट आया था। उसने यहां रात भर ड्यूटी की। मगर सुबह 7.30 बजे से 08 बजे की बीच उसकी मौत की खबर सामने आ गई।

दुर्गेश कुमार धैर्य के साथ में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया हम सब काम कर रहे थे। रात की शिफ्ट खत्म कर सुबह 09 बजे घर जाने की तैयारी में थे। इस बीच हमें ऊपर से किसी ने खबर दी की दुर्गेश ऊपर ही अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कह दिया कि अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी है।

घटना के बाद ही कर्मचारी नाराज हो गए। उन्होंने पहले तो जहां पर घटना हुई। वहां पर प्रबंधन और कंपनी के खिलाफ खूब नारेबाजी की। फिर कहने लगे कि परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाए। साथ ही उसके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी भी दी जाए। कर्मचारियों ने अब साफ कह दिया है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, अब वह तब तक काम नहीं करेंगे। उन्होंने ये भी कहा है कि यदि मांगों को कंपनी नहीं सुनती है तो चक्काजाम भी किया जाएगा। 

पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी गई मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कर्मचारी की मौत किसी वजह से हुई है। ये अभी साफ नहीं हो सका है। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि दुर्गेश को चक्कर आया था। कुछ का कहना है कि मैंटेनेंस के दौरान किसी गैस का रिसाव हुआ है। जिसके चलते उसकी जान गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। वहीं लैंको प्रबंधन की तरफ से भी अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH