कक्षा पहलीं से सातवीं तक के स्कूल , आश्रम ,छात्रावास और सभी आंगनबाड़ी केंद्र को खोलने का आदेश जारी

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कक्षा पहलीं से सातवीं तक के स्कूल , आश्रम ,छात्रावास और सभी आंगनबाड़ी केंद्र को खोलने का आदेश जारी
कोरबा 18 फरवरी 2022 -  कोरबा जिले में कक्षा पहलीं से कक्षा सातवी तक की सभी शासकीय-निजी स्कूलों , छात्रावास , आश्रमों , आवासीय परिसरों के साथ साथ आंगनबाड़ी केन्द्र कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पुनः संचालित होंगे। 

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जिले में कोविड -19 संक्रमण में कमी को देखते हुए स्कूलों , आंगनबाड़ी केंद्रों सहित आश्रम-छात्रावासों के संचालन की अनुमति प्रदान की हैं। 

जारी आदेशानुसार पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित समस्त आवासीय संस्थाओं के भी संचालन की अनुमति दी गई है। प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के कक्षाओं का संचालन प्रधानपाठक द्वारा स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी समिति, शाला विकास समिति की सहमति के आधार पर किया जा सकेगा। यदि जनभागीदारी समिति में कक्षाओं के संचालन हेतु सहमति नहीं बन पाती है तो ऐसी स्थिति में ऑनलाईन कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी।

जारी आदेशानुसार केवल प्राथमिक स्तर एवं माध्यमिक स्तर के आश्रमों के संचालन स्थानीय स्तर पर अधीक्षकों द्वारा निगरानी समिति, ग्राम पंचायत एवं पालकों की सहमति के आधार पर किया जा सकेगा। यदि निगरानी समिति, ग्राम सभा की बैठक में छात्रावास आश्रमों के संचालन की सहमति नहीं बनती है तो ऐसी स्थिति में संस्था का संचालन नहीं किया जाएगा। 

आंगनबाड़ी केन्द्र तथा पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित समस्त आवासीय संस्थाओं का संचालन स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत की बैठक, शहरी क्षेत्रों में वार्ड पार्षद एवं पालकों की सहमति के आधार पर किया जा सकेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH