छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , राशन कार्ड धारियों को एकमुश्त मिलेगा दो माह का चांवल

कोरबा , 19-02-2022 5:00:08 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , राशन कार्ड धारियों को एकमुश्त मिलेगा दो माह का चांवल
कोरबा 18 फरवरी 2022 -  कोरबा जिले के राशन कार्ड धारियों को मार्च माह में एकमुश्त दो माह का चांवल वितरित किया जाएगा। राशन कार्ड धारियों को पात्रतानुसार माह मार्च और अप्रैल 2022 का चांवल एकमुश्त दिया जाएगा। 

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में कस्टम मिलिंग के पश्चात चावल उपार्जन के लिए गोदामों में पर्याप्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित सभी राशनकार्डधारियों को दो माह का एकमुश्त चांवल आबंटन एवं वितरण मार्च माह में करने का निर्णय लिया गया हैं।  

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने एकमुश्त चांवल आबंटन करने के अनुरूप खाद्यान्न का भण्डारण उचित मूल्य दुकानों में समय पर कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने 02 माह के चांवल एवं अन्य राशन सामग्री के परिवहन हेतु आवश्यक वाहनों की व्यवस्था एवं भण्डारण हेतु संबंधित ग्राम पंचायत-नगरीय क्षेत्र में सुरक्षित भण्डारण स्थल के चिन्हांकन की कार्यवाही पूर्ण कराकर राशन सामग्री का भण्डारण कराने के भी निर्देश दिए हैं। 

माह मार्च 2022 में उचित मूल्य दुकानों में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा भण्डारित खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन निगरानी समिति के माध्यम से करायी जाएगी। जिसकी पुष्टि संबंधित खाद्य निरीक्षक-सहायक खाद्य निरीक्षक द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने राशन कार्ड धारियों को 02 माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण करने के संबंध में सूचना के लिए जानकारी अंकित कर उचित मूल्य दुकानों के सूचना पटल में प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए हैं। 

चांवल को छोड़कर शेष राशन सामग्री जैसे नमक , शक्कर , केरोसिन एवं चना का माहवार पात्रता अनुसार ही वितरण किया जाएगा। जिले के प्रत्येक उचित मूल्य दुकान के लिए चांवल उत्सव के आयोजन की तिथि का निर्धारण कराकर चांवल उत्सव के दिन राशनकार्डधारियों को 02 महीने का चांवल वितरित किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH