भारत ने चीन पर एक बार फिर किया डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक , इन 54 नए एप पर लगाया प्रतिबंध
नई दिल्ली , 15-02-2022 3:42:08 AM
नई दिल्ली 14 फरवरी 2022 - भारत सरकार ने एक बार फिर से डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 54 नए चीनी एप्स पर बैन लगा दिया है। इन 54 चाइनीज एप्स से भारत की सुरक्षा को खतरा था। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन एप्स पर बैन लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने 54 से अधिक चीनी ऐप्स को भारतीयों की प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए प्रतिबंध लगाने के नए आदेश जारी किए हैं।
ये सभी एप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डाटा भेज रहे थे। कहा जा रहा है कि ये एप्स विदेशों सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डाटा स्थानांतरित कर रहे थे। एप्स पर बैन के लिए गूगल के प्ले-स्टोर को आदेश दिया गया है।
इनमें से कई ऐप टेंसेंट (Tencent), अलीबाबा (Alibaba) और गेमिंग कंपनी नेटइज (NetEase) जैसी बड़ी चीनी टेक्नोलॉजी कंपनियों के हैं. 2020 में भारत द्वारा लगाए गए बैन के बाद इन ऐप्स को रीब्रांड कर भारत में लॉन्च किया गया था।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने यह कहते हुए इन ऐप्स पर बैन लगाया है कि ये ऐप चीन जैसे (China) विदेशी मुल्कों में भारतीय यूजर्स का संवेदनशील डेटा ट्रांसफर कर रहे थे. मंत्रालय ने इन ऐप्स को ब्लॉक करने के लिए गूगल के प्लेस्टोर (Google Playstore) सहित शीर्ष ऐप स्टोर को निर्देश भी दिया है।
एक अधिकारी ने कहा, ’54 ऐप्स को पहले ही प्लेस्टोर के जरिए भारत में यूज करने से रोक दिया गया है.’ नए आदेशों को लागू करने के लिए आईटी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69a के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया है।
भारत में चाइनीज एप्स पर बैन की शुरुआत जून 2020 में हुई थी। भारत सरकार ने 29 जून 2020 को पहली डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 59 एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। उसके बाद क्रमशः 47, 118 और 43 एप्स पर बैन लगाए गए। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन सभी एप्स पर बैन लगाया है।
किन ऐप्स पर लगाया गया है बैन
1. टिकटॉक- TikTok
2. शेयरइट- Shareit
3. कवाई- Kwai
4. यूसी ब्राउजर- UC Browser
5. बायडू मैप- Baidu map
6. शेन- Shein
7. क्लैश ऑफ किंग्स- Clash of Kings
8. डीयू बैटरी सेवर- DU battery saver
9. हेलो- Helo
10. लाइकी- Likee
11. यूकैम मेकअप- YouCam makeup
12. एमआई कम्युनिटी- Mi Community
13. सीएम ब्राउजर- CM Browers
14. वायरस क्लिनर- Virus Cleaner
15. आपुस ब्राउजर- APUS Browser
16. रोमवी- ROMWE
17. क्लब फैक्ट्री- Club Factory
18. न्यूजडॉग- Newsdog
19. ब्यूटी प्लस- Beutry Plus
20. वीचैट- WeChat
21. यूसी न्यूज- UC News
22. क्यूक्यू मेल- QQ Mail
23. वीबो- Weibo
24. जेंडर- Xender
25. क्यूक्यू म्यूजिक- QQ Music
26. क्यूक्यू न्यूज फीड- QQ Newsfeed
27. बिगो लाइव- Bigo Live
28. सेल्फीसिटी- SelfieCity
29. मेल मास्टर- Mail Master
30. पैरलल स्पेस- Parallel Space
31. एमआई वीडियो कॉल- Mi Video Call–Xiaomi
32. वीसिंक- WeSync
33. ईएस फाइल एक्सप्लोरर- ES File Explorer
34. वीवा वीडियो- Viva Video–QU Video Inc
35. मीतू-
36. Meitu
37. वीगो वीडियो- Vigo Video
38. न्यू वीडियो स्टेटस- New Video Status
39. डीयू रिकॉर्डर- DU Recorder
40. वॉल्ट हाइड- Vault- Hide
41. कैशे क्लिनर- Cache Cleaner-DU App studio
42. डीयू क्लिनर- DU Cleaner
43. डीयू ब्राउजर- DU Browser
44. हगो प्ले विद न्यू फ्रेंड्स- Hago Play With New Friends
45. कैम स्कैनर- Cam Scanner
46. क्लिन मास्टर- Clean Master– Cheetah Mobile
47. वंडर कैमरा- Wonder Camera
48. फोटो वंडर- Photo wonder
49. वी मीट- We Meet
50. स्वीट सेल्फी- Sweet Selfie
51. बायडू ट्रांसलेट- Baidu Translate
52. वीमैट- Vmate
53. क्यूक्यू इंटरनेशनल- QQ International
54. क्यूक्यू सिक्योरिटी सेंटर- QQ Security Center
55. क्यूक्यू लॉन्चर- QQ Launcher
56. यू-वीडियो- U Video
57. वी फ्लाई स्टेटस वीडियो- V fly Status Video
58. मोबाइल लिजेंड्स- Mobile Legends
59. डीयू प्राइवेसी- DU Privacy
जानकारी के मुताबिक जिन 54 ऐप्स पर बैन लगाया गया है. उसमें ब्यूटी कैमरा: स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा-सेल्फीकैमरा, इक्यूलाइजर एंड बैस बूस्टर, कैमकार्ड फॉर सेल्सफोर्स इंटरटेनमेंट, आयोलैंड 2: एसशेज ऑफ टाइम लाइट, वीवा वीडियो एडिटर, टेनसेंट एक्सरिवर, ओनमोजी चेस, ओनमोजी एरिना, एपलॉक, डुअल स्पेस लाइट शामिल हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इनमें से कई ऐप्स टेंनसेंट और अलीबाबा जैसी कंपनियों के हैं. इन ऐप्स ने अपनी ओनरशिप को छिपाया भी है. उन्हें हांगकांग या सिंगापुर जैसे देशों से भी होस्ट किया जा रहा है, लेकिन डेटा अंततः चीन में सर्वर पर जा रहा था।



















