कोरबा में पहाड़ी कोरवा महिला की मौत से हिला जिला प्रशासन , कलेक्टर रानू साहू ले रही है ताबड़तोड़ फैसले

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरबा में पहाड़ी कोरवा महिला की मौत से हिला जिला प्रशासन , कलेक्टर रानू साहू ले रही है ताबड़तोड़ फैसले
कोरबा 13 फरवरी 2022 -  कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर सरकारी अस्पताल के बदले निजी अस्पताल में रिफर करवाने के  झांसा देने वाले लोगों की शिकायत के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। 

नागरिकगण ऐसे लोगों की शिकायत करने के लिए टेलीफोन नंबर 07759 - 224608 पर फोन करके सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूम जिला कार्यालय के सिटी मजिस्ट्रेट कक्ष में स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। 

कंट्रोल रूम में शिफ्ट वार अधिकारी - कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। सरकारी से निजी अस्पताल में रेफर करवाने के झांसा देने वाले लोगों की शिकायत कोई भी नागरिक कंट्रोल रूम नंबर पर फोन करके कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचना एवं शिकायत को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के संज्ञान में लाया जाएगा। प्राप्त शिकायत सही पाए जाने पर संबंधितो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

उल्लेखनीय है की कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने निजी अस्पताल गीता देवी मेमोरियल में पहाड़ी कोरवा महिला की मौत को गंभीरता से लेते हुए रिफर करवाने वाले लोगों की शिकायत के लिए  फोन नंबर जारी करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी अस्पताल के बदले प्राइवेट अस्पतालों में झांसा देकर मरीज रिफर करवाने वाले लोगो की शिकायत के लिए कल ही फोन नंबर जारी कर दिए गए थे। 

नागरिक ऐसे लोगों की सूचना डॉ राकेश अग्रवाल के  मोबाइल नंबर 9788514400, डॉ रविकांत जाटवर के मोबाइल नंबर 7583828824 और डॉ गोपाल कंवर के मोबाइल नंबर 9827195979 पर दे सकते हैं। साथ ही कलेक्टोरेट कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में भी फोन करके शिकायत कर सकते हैं। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH