छत्तीसगढ़ - रिश्वतखोर महिला TI वेदवंती दरियो को कोर्ट ने भेजा जेल और SP ने किया सस्पेंड
रायपुर , 2024-07-06 21:11:42
रायपुर 06 जुलाई 2024 - राजधानी रायपुर में महिला थाने में पदस्थ TI वेदवंती दरियो को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला TI को 5 जुलाई की देर शाम ACB की टीम ने महिला शिकायत कर्ता से 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। जांच और पूछताछ के बाद TI को देर रात गिरफ्तार कर ACB की टीम अपने साथ ले गई थी। आज कोर्ट में पेश कर महिला निरीक्षक को रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में SSP संतोष सिंह ने आदेश जारी कर निरीक्षक वेदवंती दरियो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
दरअसल, दहेज प्रताड़ना के मामले में प्रार्थिया प्रीति बंजारे से उसके पति के खिलाफ FIR दर्ज करने के नाम महिला थाना प्रभारी ने 50 हजार रूपये की मांग की थी। जिसके बाद 35 हजार हजार में सौदा हुआ। चूँकि पीड़िता पैसा नहीं देना चाहती थी, इसलिए उसने इसकी शिकायत रायपुर ACB से की।
शिकायत की पुष्टि होने पर ACB कि टीम ने 5 जुलाई की देर शाम जल बिछाते हुए महिला TI वेदवंती दरियो को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।