जांजगीर चाम्पा - दुर्गा मंदिर में युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , घंटी पर लटकी मिली लाश
जांजगीर चाम्पा , 2024-06-09 12:56:36
जांजगीर चाम्पा 09 जून 2024 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा एक युवक ने घर के अंदर बने दुर्गा मंदिर की घंटी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी मां मायके गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम लटिया की है।
जानकारी के अनुसार, सूरज यादव (24) सुबह से दिखाई नहीं दिया। तब उसके घर जाकर लोगों ने देखा, तो अंदर बने मंदिर का दरवाजा बंद था। जिसे खोलने पर सूरज मंदिर के अंदर घंटी में कपड़े को फंदा बनाकर लटकते दिखा। पास में कुर्सी भी रखी हुई थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
युवक ने किस कारण आत्महत्या की है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। युवक की मां ईश्वरी यादव (45) ने बताया कि, वो 3 से 4 दिन पहले ही अपने मायके हरदी बाजार बोकरामुड़ा गई थी। सूरज घर में अकेला था। वह पूजा पाठ करता था और बैगा भी था।