छत्तीसगढ़ - कुँए में जहरीली गैस का रिसाव , सफाई करने कुँए में उतरे युवक की मौत / भारत का एक ऐसा जिला जँहा हर महीने के इस तारीख को 4487 महिलाएं हो जाती है विधवा , जाने क्या है मामला / नौकरी के लिए कंपनी ने युवती के सामने रखी ऐसी शर्त की जिसे जानकर युवती हुई आग बबूला , जाने क्या है शर्त  / छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता और कलेक्टर के बहस का ऑडियो वायरल , इस वायरल ऑडियो से गरमाई राजनीति / छत्तीसगढ़ - 17 साल के प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को बनाया हवस का शिकार , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा / छत्तीसगढ़ - स्कूल के सेप्टिक टैंक में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों की लग गई लॉटरी , अग्निवीरो को लेकर CM साय ने किया बड़ा एलान / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - INDIRA IVF हॉस्पिटल सील , इस मामले में प्रसासन ने की कार्यवाही / छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला की धारदार हथियार से हत्या , पुलिस जाँच में जुटी / 
बड़ी खबर - नीतीश कुमार बनेंगे प्रधानमंत्री?? , गठबंधन ने दिया ऑफर , नीतीश कुमार ने लिया यह फैसला

   cgwebnews.in   

बड़ी खबर - नीतीश कुमार बनेंगे प्रधानमंत्री?? , गठबंधन ने दिया ऑफर , नीतीश कुमार ने लिया यह फैसला
नई दिल्ली 08 जून 2024 - लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने NDA गठबंधन को अपना समर्थन दे दिया है। नीतीश कुमार के साथ अन्य सहयोगी दलों का समर्थन मिलने के बाद अब पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। पीएम मोदी कल यानि 9 जून को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। 

लेकिन शपथ ग्रहण से पहले ही सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर है कि INDI गठबंधन ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का ऑफर दिया था। इस बात का खुलासा जेडीयू नेता केसी त्यागी ने किया है।

दरसअल केसी त्यागी ने एक नामी अखबार से बात करते हुए कहा कि चुनाव नतीजे सामने आने के बाद INDI गठबंधन के नेताओं की ओर से नीतीश को प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया गया, लेकिन उन्हें इसे ठुकरा दिया। केसी त्यागी ने आगे कहा कि INDI गठबंधन के नेताओं द्वारा नीतीश कुमार के साथ किए गए दुर्व्यवहार की वजह से उन्होंने विपक्ष से रिश्ता तोड़ लिया है। वहीं,जेडीयू को भाजपा सम्मान दे रही है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में बहुमत के आंकड़े को छूने में भाजपा असफल रही। हालांकि, NDA सरकार बनाने के लिए JDU और TDP ने भाजपा का समर्थन किया है। चुनाव में JDU को 12 लोकसभा सीटें मिली है। वहीं TDP को 16 सीटें सीटें प्राप्त हुई है। INDI गठबंधन (I.N.D.I.A. Alliance) के सूत्रधार रह चुके नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कह दिया है कि वो इस NDA सरकार को अपना समर्थन देते रहेंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/