BJP को पूर्ण बहुमत मिलते ही छत्तीसगढ़ में हुई बुलडोजर की एंट्री , राजधानी में चल रहा है सरकारी बुलडोजर
रायपुर , 2023-12-05 13:52:14
रायपुर 05 दिसंबर 2023 - छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है अब यहां बुलडोजर की एंट्री हो गई है। राजधानी रायपुर में अवैध रूप से चल रहे चौपाटी पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
सालेम स्कूल के सामने स्थित चौपाटी में बुलडोजर चल रहा है। नगर निगम यह कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को स्कूली छात्राओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया था और चौपाटी को हटाने की मांग की गई थी।
बता दे कि अवैध कब्जों और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए भाजपा के नेता योगी सरकार की तरह बुलडोजर से कार्रवाई करने की बात लगातार कर रहे थे। अब भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद बुलडोजर से कार्रवाई शुरू हो गई है।