कोरोना के सब वेरिएंट KP-2 से मचा हड़कंप , 91 संक्रमित सामने आने के बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी  / छत्तीसगढ़ - CBSE 12th में पूरक आने पर छात्रा ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - शराब दुकानों में डिजिटल पेमेंट की मांग , कांग्रेस नेता ने PM मोदी को लिखा पत्र / लिव इन पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कैदी ने मांगी पैरोल , जज ने दिया यह फैसला / छत्तीसगढ़ - साय मंत्रिमंडल का 12वा मंत्री कौन?? , अजय , अमर या फिर मूणत , फैसला जल्द / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष की बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या , पूरे जिले में नाकाबंदी / नई नवेली भाभी को दिल दे बैठा देवर , भाभी ने भी दिया ग्रीन सिग्नल , फिर हो गया यह कांड / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक डिवाइडर से टकराई , एक युवक की मौत और एक गंभीर / पूर्व उपमुख्यमंत्री का निधन, निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर / 
छत्तीसगढ़ - मोदी और शाह के फार्मूले से बढ़ी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल की चिंता , टिकट पड़ी खतरे में

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - मोदी और शाह के फार्मूले से बढ़ी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल की चिंता , टिकट पड़ी खतरे में

49.75

बिलासपुर
बिलासपुर 30 सितंबर 2023 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को बिलासपुर आ रहे है। लेकिन चुनावी साल में मोदी की इस बड़ी रैली से ठीक पहले ही बीजेपी के एक खेमे में मायूसी छा गयी है। बताया जा रहा है कि PM की रैली की तैयारी को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही थी, लेकिन 28 सितंबर को अमित शाह के रायपुर में हुए मैराथन बैठक और विधानसभा चुनाव में सांसदों को उतारने के फैसले ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की चिंता बढ़ा दी है। 

बिलासपुर में 27 सितंबर तक सब कुछ काफी बेहतर ढंग से चल रहा था। अमर अग्रवाल खेमे के नेता बढ़ चढ़कर तैयारी में जुटे हुए थे। लेकिन 28 सितंबर को अमित शाह के रायपुर में हुए मैराथन बैठक और टिकटों के वितरण पर लिये अहम फैसले ने बीजेपी के कई कद्दावर नेताओं को झटका दे दिया है। 

जानकारों की माने तो मध्य प्रदेश की तर्ज पर बीजेपी छत्तीसगढ़ में भी आधा दर्जन से अधिक सांसदों को विधानसभा चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है। ऐसे में पार्टी हाईकमान बिलासपुर विधानसभा सीट पर अमर अग्रवाल की जगह OBC वर्ग से आने वाले प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरूण साव को मौका दे सकती है। 

अमित शाह के 28 सितंबर की इस बैठक के बाद से ही बिलासपुर में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के खेमे में मायूसी छा गयी है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के आने से पहले ही पूरा बिलासपुर अरूण साव के पोस्टरों से पट गया था।

आलम ये है कि आज पूरा बिलासपुर शहर प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरूण साव के पोस्टरों से पटा हुआ है। मतलब साफ है अगर अमित शाह का फार्मूला छत्तीसगढ़ में लागू हुआ, तो पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के राजनीतिक कैरियर पर सांसद अरूण साव का ग्रहण लग सकता है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/