भारत में 21 दिनों के लिए टोटल लॉकडाउन का ऐलान?? , जाने क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई / छत्तीसगढ़ - आरक्षक दूल्हे को प्रेमिका ने किया शादी के मंडप से किडनैप , शादी समारोह में मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - माँ की तिजोरी में विवाहित बेटी ने लगाई सेंध , दोस्तो के साथ मिलकर 09 लाख किये पार / बड़ी खबर - देश मे सीरियल ब्लास्ट की धमकी , 12 एयरपोर्ट पर बम लगाए जाने का आया मेल / शिव मंदिर के अंदर फांसी लगाकर पुजारी ने की खुदकुशी , लोगो ने पुजारी को लेकर कही ऐसी बात की,, / जांजगीर चाम्पा - बाईक से उछल कर महिला सड़क पर गिरी , मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत / सक्ती जिला पुलिस ने जारी किया अलर्ट , इन 06 बातों का रखे ध्यान नही तो हो सकती है,,, / छत्तीसगढ़ - तेज आँधी तूफान और बारिश से जन जीवन हुआ अस्त ब्यस्त , कई जिलों में ब्लैक आउट जैसे हालात / जांजगीर चाम्पा - IPL सट्टा खिलाते आकाश बजाज गिरफ्तार , खालसा ढाबा में बैठ कर लगवा रहा था दांव / 
छत्तीसगढ़ - बैगा के खिलाफ युवती ने की SP से शिकायत , बैगा पर लगाया यह गंभीर आरोप

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - बैगा के खिलाफ युवती ने की SP से शिकायत , बैगा पर लगाया यह गंभीर आरोप

77.79

कांकेर
कांकेर 21 अप्रैल 2023 - कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड की एक युवती ने बैगा पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत लेकर शुक्रवार को पीड़िता एसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने आरोप लगाया कि एक बैगा ने झाड़-फूंक के नाम पर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की, वहीं पूजा-पाठ के नाम पर 80 हजार रुपए भी ठग लिए। मामला नरहरपुर थाना क्षेत्र का है।

कांकेर एसपी से शिकायत करने पहुंची युवती ने बताया कि एक साल पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था। अस्पताल में उसका इलाज तो चल ही रहा था, साथ ही वो ठीक होने के लिए पूजा-पाठ भी करवाती थी। इसी दौरान वो नरहरपुर के श्रीगुहान में रहने वाले बैगा सुनील नेताम के संपर्क में आई। वो अक्सर उसके पास पूजा-पाठ कराने के लिए जाती थी। युवती ने कहा कि बैगा ने पूजा-पाठ के नाम पर युवती से 80 हजार रुपए तो ठगे ही, साथ ही इस दौरान वो उसे इधर-उधर छूता भी था।

पीड़िता ने बताया कि एक बार बैगा ने उससे शारीरिक संबंध भी बनाने की कोशिश की। युवती ने कहा कि जब उसने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया, तो बैगा उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती ने बताया कि बैगा की धमकियों से वो काफी डरी हुई है और एसपी से गुहार लगाने पहुंची है। उसने बैगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/