भारत में 21 दिनों के लिए टोटल लॉकडाउन का ऐलान?? , जाने क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई / छत्तीसगढ़ - आरक्षक दूल्हे को प्रेमिका ने किया शादी के मंडप से किडनैप , शादी समारोह में मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - माँ की तिजोरी में विवाहित बेटी ने लगाई सेंध , दोस्तो के साथ मिलकर 09 लाख किये पार / बड़ी खबर - देश मे सीरियल ब्लास्ट की धमकी , 12 एयरपोर्ट पर बम लगाए जाने का आया मेल / शिव मंदिर के अंदर फांसी लगाकर पुजारी ने की खुदकुशी , लोगो ने पुजारी को लेकर कही ऐसी बात की,, / जांजगीर चाम्पा - बाईक से उछल कर महिला सड़क पर गिरी , मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत / सक्ती जिला पुलिस ने जारी किया अलर्ट , इन 06 बातों का रखे ध्यान नही तो हो सकती है,,, / छत्तीसगढ़ - तेज आँधी तूफान और बारिश से जन जीवन हुआ अस्त ब्यस्त , कई जिलों में ब्लैक आउट जैसे हालात / जांजगीर चाम्पा - IPL सट्टा खिलाते आकाश बजाज गिरफ्तार , खालसा ढाबा में बैठ कर लगवा रहा था दांव / 
सिंहपुर रेल हादसे के तीन दिन भी पटरी पर नही लौटी ट्रेने , बिलासपुर कटनी रेलखंड पर दूसरे दिन एक लाइन हो पाई शुरू

   cgwebnews.in   

सिंहपुर रेल हादसे के तीन दिन भी पटरी पर नही लौटी ट्रेने , बिलासपुर कटनी रेलखंड पर दूसरे दिन एक लाइन हो पाई शुरू

38.88

बिलासपुर
बिलासपुर 21 अप्रैल 2023 - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर शहडोल के पास सिंहपुर स्टेशन में बुधवार सुबह करीब सात बजे हुई मालागाड़ियों की टक्कर के बाद दूसरे दिन गुरुवार को रेल यातायात बंद रहा। हालांकि देररात मालगाड़ी के लिए एक लाइन शुरू कर दी गई। बुधवार शाम से ही सुधार कार्य चल रहा है। भिलाई, कटनी और बिलासपुर से तीन बड़ी क्रेन सहित कई मशीनें बुलाई गई हैं। लगभग 1000 कर्मचारी इसमें लगे हैं।

सिंहपुर स्टेशन में पांच लाइनें हैं, हादसे में चार क्षतिग्रस्त हो गई थीं। पांचवीं लाइन को दुरुस्त कर यहां से एक मालगाड़ी को धीरे-धीरे निकाला गया। सेक्शन में 25 कोयला लदी मालगाड़ियां खड़ी हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि यात्री गाड़ियों को चालू करने में अभी दो से तीन दिन भी लग सकते हैं। युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।

बता दें कि कोयले से लदी मालगाड़ियों को जल्द निकालने के दबाव में ही बुधवार को दुर्घटना हुई। मालगाड़ियों की भिड़ंत में एक लोको पायलट की मौत हो गई और पांच रेल इंजन व 30 वैगन पटरी से उतर गए। हादसे में रेलवे को 1000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना की जांच करने के लिए कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरसी) भी आने वाले हैं। गुरुवार को भी 10 ट्रेनें रद रहीं और कुछ के मार्ग बदले गए हैं। ट्रेनें न चलने से स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/