TS सिंहदेव के इस्तीफे से मचा बवाल ,14 मंत्री और विधायक ने सिंहदेव के पत्र में लगाए गए आरोपों पर जताई आपत्ति
रायपुर , 2022-07-19 16:16:02
रायपुर 19 जुलाई 2022 - स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव के इस्तीफे वाली चिट्ठी पर कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है। 14 मंत्रियों-विधायकों ने सिंहदेव के पत्र में लगाए गए आरोपों पर आपत्ति जताते हुए पत्र को अनुशासनहीनता बताया है। TS सिंहदेव के खिलाफ कार्यवाई की मांग वाले एक पत्र पर भी 61 विधायकों के हस्ताक्षर लिए गए हैं। इस पत्र को प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया दिल्ली में हाईकमान सौपेंगे।
TS सिंहदेव ने बताया की इस्तीफे का पत्र लिखने से दो दिन पहले उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर बात की थी। उनको अपना पक्ष बताया। पत्र लिखने से पहले भी उनको फोन किया। घंटी बजी लेकिन बात नहीं हो पाई। शायद उनकी कहीं अन्यत्र व्यस्तता थी। पुनिया जी को भी फोन किया था। उस दिन PCC की बैठक थी तो उनका भी फोन नहीं उठा। बाद में उन्होंने फोन किया था, तब उनको पूरी बात बताई। उन्होंने कहा, इस पर बात करते हैं। कल भी मैं वोट डालकर आ रहा था, मुख्यमंत्री जी वोट डालने जा रहे थे इस दौरान मुलाकात हुई और दुआ-सलाम भी हुआ।