10 लाख का इनाम घोषित , जज की मौत मामले में जानकारी देने पर मिलेगा इनाम , CBI ने अब चौक चौराहों पर चिपकाया पोस्टर

झारखंड , 09-09-2021 3:27:02 PM
Anil Tamboli
10 लाख का इनाम घोषित , जज की मौत मामले में जानकारी देने पर मिलेगा इनाम , CBI ने अब चौक चौराहों पर चिपकाया पोस्टर
धनबाद 09 सितम्बर 2021 - पूर्व जज उत्तम आनंद की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं. पिछले दिनों जज की मौत का सुराग देने वाले को सीबीआई ने 5 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की थी. अब यह राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी गई है. सीबीआई ने इसके लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर पोस्टर चिपकाया है. 7827728856, 011-24368640, 011-24368641 पर कॉल कर सीबीआई को जानकारी दे सकते हैं. जज मौत मामले में सीबीआई दोनों आरोपी राहुल वर्मा और लखन वर्मा को गुजरात ले गई थी. दोनों का नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग कराया गया था. इसके बाद दोनों आरोपियों को फिर से धनबाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था. बताया जा रहा है कि नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग के दौरान सीबीआई को कुछ ज्यादा कामयाबी हाथ नहीं लगी।

28 जुलाई को मॉर्निंग वॉक के दौरान धनबाद न्यायालय में पदस्थापित जज उत्तम आनंद की ऑटो से टक्कर लगने की वजह से मौत हो गई थी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई थी. पुलिस के अधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी की टीम मामले की जांच कर रही थी. बाद में राज्य सरकार की अनुशंसा और हाईकोर्ट के निर्देश पर पूरे मामले की तहकीकात सीबीआई कर रही है।

अब जांच तो फिर शुरू हुई है लेकिन अभी तक ये गुत्थी नहीं सुलझ रही कि ये एक हत्या है या फिर सिर्फ एक एक्सीडेंट? इससे पहले जब सीबीआई ने हाई कोर्ट के सामने प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की थी तब उसमें किसी भी तरह के षड्यंत्र का जिक्र नहीं था. तब सिर्फ इतना कहा गया था कि ऑटो से लगे धक्के की वजह से जज की मौत हुई. उसी वजह से कोर्ट ने सीबीआई से षड्यंत्र वाले बिदुंओं पर भी जांच करने के निर्देश दिए थे।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH