कर्मचारियों के महंगाई भत्ता यानी DA में होने जा रहा है इजाफा , इतने फीसदी की बढ़ोतरी संभावना

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कर्मचारियों के महंगाई भत्ता यानी DA में होने जा रहा है इजाफा , इतने फीसदी की बढ़ोतरी संभावना
नई दिल्ली 08 सितम्बर 2021 - केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी DA में एक बार फिर इजाफा होने वाला है अगर सब कुछ ठीक रहा तो त्यौहारी सीजन के दौरान सरकार इस बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। साल की दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर तक के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी संभव है। 

इसके बाद कर्मचारियों का डीए मूल वेतन का 31 फीसदी हो जाएगा। बहरहाल, आइए जानते हैं कि इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को डीए के तौर पर कितनी रकम मिलेगी अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 18 हजार रुपए है तो उसे महंगाई भत्ता के तौर पर 5040 रुपए मिल रहे हैं। ये रकम मूल वेतन का 28 फीसदी है। वहीं, अगर डीए में 3 फीसदी का इजाफा हो जाता है तो कर्मचारी को डीए के तौर पर 5580 रुपए मिलेंगे। मतलब यह की कर्मचारियों के वेतन में 540 रुपए का इजाफा होगा। जैसे-जैसे मूल वेतन में इजाफा होगा, महंगाई भत्ते की कुल रकम में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। कहने का मतलब ये है कि आप अपने मूल वेतन के आधार पर इसका कैल्कुलेशन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि साल भर में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो बार इजाफा होता है। आमतौर पर पहली छमाही में भत्ते में 4 फीसदी और दूसरी छमाही में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है। हालांकि, कोरोना की वजह से सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक के तीन महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को फ्रीज कर दिया था। वहीं, बीते जुलाई महीना में सरकार ने इस रोक को हटा दिया और अब जुलाई 2021 से कर्मचारियों को 28 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के पेंशन भोगियों के महंगाई राहत में भी 3 फीसदी बढ़ोतरी होने की संभावना है। सरकार के इस फैसले से 60 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH