त्यौहारों पर कोरोना का ग्रहण , नीति आयोग ने दी यह चेतावनी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
त्यौहारों पर कोरोना का ग्रहण , नीति आयोग ने दी यह चेतावनी
नई दिल्ली 02 सितम्बर 2021 - देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है. मौजूदा समय त्योहारों का सीजन है ऐसे में तमाम विशेषज्ञ कोरोना को लेकर ऐहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं. इस बीच नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के सीजन में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर हमसे थोड़ी सी भी चूक हुई तो जो संक्रमण अभी कंट्रोल में दिख रहा है वह फिर से भयावह रूप ले सकता है और सबकी मेहनत बेकार हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर जरूरी हो तभी घर से बाहर जाएं और मास्क का प्रयोग जरूर करें. यह बिल्कुल न सोचें कि संक्रमण खत्म हो गया है. मास्क उतारने का समय अभी नहीं आया है. उन्होंने कहा कि यह ज्यादा बेहतर होगा कि संक्रमण काल में आप सभी अपने घरों पर ही पिछले साल की तरह ही त्योहार मनाएं. उन्होंने कहा कि संक्रमण की रफ्तार अभी तो थमी है लेकिन हमारी जरा सी लापरवाही इसे बढ़ा सकती है. डॉ. पॉल ने कहा कि वायरस जब भी म्यूटेट करता है तब सारी व्यवस्था को हिला देता है।

उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वह भी वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं. डॉ. पॉल ने कहा कि हमने जितना अनुमान लगाया था उतनी संख्या में महिलाओं ने वैक्सीन नहीं लगवाई है. गर्भवती महिलाओं के लिए कोरोना की वैक्सीन बहुत ही आवश्यक है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है वह अपना टर्न आने पर दूसरी डोज अवश्य लें. बता दें कि इससे पहले भी नीति आयोग ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी की थी. आयोग के मुताबिक सितंबर और अक्टूबर माह में कोरोना की तीसरी लहर देखने को मिल सकती है. इसी बात को लेकर आयोग के सदस्य कई बार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर चुका है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH