भारतीय रेलवे ने यात्रियों की दी नई सुविधा , अब आप अपने कन्फर्म रिजर्वेशन टिकट को किसी दूसरे के नाम पर कर सकते है ट्रांसफर

नई दिल्ली , 30-08-2021 11:05:41 AM
Anil Tamboli
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की दी नई सुविधा , अब आप अपने कन्फर्म रिजर्वेशन टिकट को किसी दूसरे के नाम पर कर सकते है ट्रांसफर
नई दिल्ली 30 अगस्त 2021 - रेलवे में यात्रा करते वक्त कई बार ऐसा होता है कि आपके पास कन्फर्म टिकट है, लेकिन आप यात्रा नहीं करना चाहते। इसके साथ ही अगर आप अपनी जगह किसी ओर को भेजना चाहते हैं, या किसी की मदद करना चाहते हैं, तो ये संभव नहीं होता। ये तो आप जानते ही होंगे कि रेलवे दूसरे के नाम से बुक टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं देता। ऐसे में पहले आपको टिकट कैंसल कराना पड़ता है, और फिर नये शख्स के नाम से बुकिंग करानी पड़ती है। इसमें अपनी जगह किसी को भेजना लगभग असंभव होता है क्योंकि तब तक वेटिंग लिस्ट वालों की लाइन लग जाती है और आपको दुबारा वो टिकट नहीं मिल सकती। लेकिन रेलवे ने ऐसी परिस्थितियों के लिए नियम बना रखे हैं, बशर्ते आपको उसकी जानकारी हो।

यूं तो रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए अपने नियमों में बदलाव करता रहता है। लेकिन अगर आप भारतीय रेल में सफर करते हैं तो आपको कुछ नियमों की जानकारी हमेशा होनी चाहिए। अगर आपने अपने नाम से रिजर्वेशन कराया है, तो उस रिजर्व टिकट पर आप ही यात्रा कर सकते हैं। किसी दूसरे के यात्रा करने पर यह दंडनीय अपराध है। लेकिन रेलवे ने इस आरक्षित टिकट पर यात्रियों को एक सुविधा मुहैया कराई है। जो लोग कन्फर्म टिकट पर यात्रा नहीं करना चाहते हैं वो अपने परिवार में किसी के नाम से टिकट ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए कुछ खास नियमों का पालन करना होगा।

अगर आप टिकट ट्रांसफर करना चाहते हैं तो पहले आपको स्टेशन मास्टर को एक एप्लिकेशन देना होगा , स्टेशन मास्टर को उचित लगा तो वो आपको अपने परिवार में किसी को टिकट ट्रांसफर करने की अनुमति दे सकता है लेकिन आप सिर्फ अपने माता , पिता , भाई , बहन , पुत्र , पुत्री , पति और पत्नी के नाम पर ही टिकट ट्रांसफर करा सकते हैं , ये टिकट अपने किसी दोस्त के नाम पर ट्रांसफर नहीं कराया जा सकता है।

किसी शादी या पार्टी में जाने वाले लोगों के सामने ऐसी स्थिति आने पर शादी और पार्टी के आयोजक को 48 घंटे पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अप्लाई करना होता है , अच्छी बात ये है कि यह सुविधा आपको ऑनलाइन भी उपलब्ध है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH