बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की इस नई फिल्म को तीन देशों में किया गया बैन , जाने फ़िल्म का नाम और बैन करने की वजह
बॉलीवुड , 21-08-2021 9:40:05 PM
मुम्बई 21 अगस्त 2021 - हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े ब्रांड बन चुके अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘बेलबॉटम’ एक नई मुसीबत में हैं। फिल्म की शुरूआत में हालांकि ये कहा गया है कि ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित होने के बावजूद काल्पनिक है। लेकिन, अब खुलासा ये हुआ है कि जिस विमान अपहरण की घटना में आतंकियों को पकड़ने का काम फिल्म में रॉ के एक एजेंट के जरिये होता दिखाया गया है, वैसी घटना संबंधित विमान अपहरण के संदर्भ में कभी हुई ही नहीं।
1984 में एयर इंडिया के एक विमान का अपहरण करके उसे लाहौर के रास्ते दुबई ले जाया गया था, लेकिन तब वहां के रक्षा मंत्री ने ही पूरा मामला संभाला था और बाद में उन आतंकियों को अपहरण में इस्तेमाल की गई पिस्तौल के साथ भारत सरकार को प्रत्यर्पित कर दिया गया था। फिल्म में दिखाए गए इस कथित झूठ के चलते फिल्म ‘बेलबॉटम’ को कम से कम तीन अरब देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया है।















