आज का राशिफल , दिनांक 14 अगस्त 2021 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 14-08-2021 4:07:12 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल ,  दिनांक 14 अगस्त 2021 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 14 अगस्त 2021 दिन शनिवार - 

मेष राशि - आज राजनीति से जुडें लोगों का सामाजिक स्तर पर रूतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, प्रमोशन के योग भी बन रहे है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगी। आज की गयी मेहनत का भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आपकी सेहत में सुधार होगा। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि - आज किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से आपको बचना चाहिए, नहीं तो परिस्थितियां आपके विपरीत बनेगी। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। दवाईयों के व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आज अपना हर काम खुद करने की कोशिश करें, किसी और पर ना थोपे। छात्रों को आज किसी विषय को समझने में, सिनियर्स की सहायता मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे। 

मिथुन राशि - आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको फायदा होगा। सोशल साईंस के स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, आपको करियर में सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर घर खरिदने की प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। बच्चे आज ऑलाईन कुछ सिखने की कोशीश करेंगें। आज किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा।

कर्क राशि - आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज किसी जरुरी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन काम में सफलता मिलेगी। कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर है, कोई नई खबर पर काम करने को मिलेगा।

सिंह राशि - आज आज आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं, तो आप जॉब चेंज करने का मन बनायेंगे। आज आपका खुशमिजाज व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। कोट कचहरी से रिलेटिड रूके हुए काम किसी दोस्त की मदद से पूरे हो जायेंगें। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढेंगी, जिसे पूरा करने में आपको परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा। 

कन्या राशि - आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके रिश्तोंमें मजबूती आयेगी। इस राशि के महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलने वाली है। करियर के लिए आज आपका दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आपकी मन की इच्छा आपके जीवनसाथी पूरा करने की कोशीश करेंगें। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उनके अनुकूल रहने वाला है। 

तुला राशि - आज आपके चुलबुले व्यवहार सेलोग प्रभावित होंगे। आज आपको किसी अच्छी कंपनी में काम करने का ऑफर मिल सकता है। छात्र आज कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। ऑफिस का काम आज आपसमय से पूरा करने की कोशीश करेंगे। शाम का समय भाई-बहनो के साथ बिताएंगे। साथ ही बहन से किसी काम को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। 

वृश्चिक राशि - आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज नए व्यवसाय शुरू करने के अवसर मिलेंगे। जियोग्राफी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, दोस्तों से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई ज्वेलरी उपहार में दे सकता है। महिलाएं आज ऑनलाईन शॉपिंग करेंगी। आज आपके आसपास चहल-पहल रहेगी, लेकिन इन गतिविधियों पर आपको ध्यान रखने की जरुरत है। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे।

धनु राशि - आज आप किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। किसी रुके हुए काम में सहायता मिलने से आपको राहत महसूस होगी। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। आज आप शाम को बच्चों के साथ घूमने के लिए पार्क जायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन होने की संभावना है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। 

मकर राशि - आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। आज किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा वालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं आज सुलझ जायेंगी। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि - आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन खास रहने वाला है। आज आपको किसी समाजसेवी संस्था में सहायता करने का मौका मिलेगा। इससे समाज में आपका सम्मान बढेंगा। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भी भरेंगे।

मीन राशि - आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप किसी जरूरी काम को पूरा करने में सफल होंगे। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। रोजगार के मामले में आप किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे। करियर से रिलेटेड आपको कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। आपकी कोई जरूरी प्लानिंग सफलहोगी। आज किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा होगा। आज आपका कोई खास दोस्त आपसे मिलाने आपके घर आयेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूरे वर्ल्डकप के दौरान सक्ती में नही पकड़ाया एक भी सटोरिया, क्या सक्ती हुआ सट्टा मुक्त या फिर बात है कुछ और..
सक्ती - पूरे वर्ल्डकप के दौरान सक्ती में नही पकड़ाया एक भी सटोरिया, क्या सक्ती हुआ सट्टा मुक्त या फिर बात है कुछ और..
आज का राशिफल, दिनांक 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - निकाय चुनाव खत्म होने के एक साल बाद भी नही हो पाई है एल्डरमैनों की नियुक्ति, विभागीय मंत्री ने कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - निकाय चुनाव खत्म होने के एक साल बाद भी नही हो पाई है एल्डरमैनों की नियुक्ति, विभागीय मंत्री ने कही यह बात..
महामंडलेश्वर को रेप के झूठे आरोप में फसाने की साजिश नाकाम, 50 हजार में हुआ था रेप के आरोप लगाने का सौदा
महामंडलेश्वर को रेप के झूठे आरोप में फसाने की साजिश नाकाम, 50 हजार में हुआ था रेप के आरोप लगाने का सौदा
छत्तीसगढ़ - भाजपा के कद्दावर विधायक के हत्या की रची जा रही है साजिश??, इस खुलासे के बाद दहशत में आये विधायक
छत्तीसगढ़ - भाजपा के कद्दावर विधायक के हत्या की रची जा रही है साजिश??, इस खुलासे के बाद दहशत में आये विधायक
छत्तीसगढ़ - शातिर महिला ने पहले प्रेमी जोड़े को मिलने के लिए कमरा कराया उपलब्ध, फिर वीडियो बनाकर..
छत्तीसगढ़ - शातिर महिला ने पहले प्रेमी जोड़े को मिलने के लिए कमरा कराया उपलब्ध, फिर वीडियो बनाकर..
छत्तीसगढ़ - महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसाकर हत्या, 04 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसाकर हत्या, 04 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - बिना चुनाव लड़े निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनी यह महिला नेत्री, इस पार्टी ने बनाया था उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ - बिना चुनाव लड़े निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनी यह महिला नेत्री, इस पार्टी ने बनाया था उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ - पहले प्रेमिका को किया प्रेग्नेंट, फिर चोरीछिपे करा दिया एबॉर्शन, FIR के प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पहले प्रेमिका को किया प्रेग्नेंट, फिर चोरीछिपे करा दिया एबॉर्शन, FIR के प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वर्ल्डकप फ़ायनल मैच में सट्टा खेला रहे अनिल खत्री सहित 06 बुकी गिरफ्तार, सट्टे का पूरा सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - वर्ल्डकप फ़ायनल मैच में सट्टा खेला रहे अनिल खत्री सहित 06 बुकी गिरफ्तार, सट्टे का पूरा सेटअप जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH