आज का राशिफल , दिनांक 13 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 13-08-2021 3:24:07 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल ,  दिनांक 13 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 13 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार - 

मेष राशि - आज आपको तकदीर बदलने के मौके मिलेंगे। आपकी किसी बड़ी कंपनी से डील फिक्स होगी। टाइम-टाइम पर मेलबॉक्स चेक करते रहें क्योंकि किसी भी समय कोई जरूरी मैसेज आ सकता हैं। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। परिवार के लोग अपकी हर तरह से सहायता करेंगे। माता से अपने दिल की बात शेयर करने से मन को शांति मिलेगी। लव मेट्स से आज सरप्राइज मिलेगा।

वृष राशि - आज अपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। लम्बें समय से चली आ रही घरेलू परेशानियों का समाधान आज निकल जायेगा। इस राशि के बिजनेसमैन के मन में कोई बड़ी योजना चल रही है, तो आज उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। छात्र आज अपने करियर के लिए सोच-समझ कर कोई डिसीजन लें। पिता का सहयोग आपको इसमें प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कंपयूटर के क्षेत्र से जुडे लोगों को फायदा होगा। सेहत के लिहाजा से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवनमें खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन राशि - आज बेहतर होगा की आप व्यवहारिक होकर अपने चिड़चिड़े पन को दूर करने की कोशिश करें। आज आपको उन व्यक्तियों से दूर रहने की जरुरत है जो ओवर रियेक्ट करते हैं। इस राशि के विवाहितों को आज अपने परिवार की स्थिति के बारे में सोचना पड़ेगा, जिसमें अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के छात्र आज नया टाइम टेबल बनाकर तैयारी करें, जिससे उन्हें फायदा होगा। आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर होगा।

कर्क राशि - आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे, इससे आगे चलकर आपको आर्थिक लाभ होगा । उधार दिया हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आपका कोई मित्र कारोबार में साझेदारी के लिये हाथ बढ़ाएगा। आज आप अपनी पर्सनॉल्टी में अच्छे सुधार लायेंगें, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस राशि के जो छात्र मॉस कम्यूनिकेशन कर रहे हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। सेहत आज फिट एण्ड फाइन रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

सिंह राशि - आज आपको जीवनसाथी से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आज आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली रहेगा, जो आपके विरोधियों के सामने पहाड़ बनकर खड़ा नजर आयेगा। कारोबार में आ रही समस्याओं को सॉल्व करने के लिये पिता का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को आज जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर फोकस करने की जरुरत है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। बाहर का तला-भुना खाने को एवॉएड करें। आज वाहन लेने के योग बन रहे है। 

कन्या राशि - आज कामकाज में मन लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परफॉरमेंस अच्छी होने से ऑफिस में आपकी अलग पहचान बनेगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय सतर्क रहें। कोई ज्ञान की बात सुनने को मिलेगी। इस राशि के जो लोग वकील हैं वह आज अपने किसी पूराने केस पर स्टडी करेंगें। विरोधी पक्ष आज आपको भ्रमित करने की पूरी कोशिश करेंगे, समझदारी से काम लेने पर सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो जायेगे। लवमेट आज आपने साथी की भावनाओं को समझेंगे।

तुला राशि - आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। महिलायें आज आपना घरेलू काम समय से पहले पूरा कर लेंगी। इस राशि के नवविवाहित आज अपने साथी को कोई उपहार देंगे। छात्रों के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। साथ ही गुरू का सहयोग भी मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे है, आज उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगा। आज घर परिवार में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। बच्चों का खेलते हुए खास ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि - आज आपका ध्यान पुराने कार्यों को पूरा करने में अधिक लगा रहेगा। व्यापार बढ़ाने को लेकर कोई शानदार योजना बनायेंगे, जिसमें भाई का सहयोग प्राप्त होगा। महिलाएं आज घर के लिए कुछ खरिदारी करेंगी। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे, साथ ही कोई अच्छी जगह रिश्ता तय ही हो सकता है। शाम को परिवारवालों के साथ समय बीतेगा, इससे रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। माता आपके लिए मनपसंद भोजन बनायेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया है।

धनु राशि - आज ऑफिस के कार्यों में आपकी परफॉरमेंस सराहनीय रहेगी। साथ ही बॉस आपकी तारिफ भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही रूकावटों से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, माता-पिता से कोई उपयोगी सलाह से आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्र आज एकाग्र मन से पढ़ाई करें, तोरिजल्ट पॉजीटिव मिलेगा। समाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपका सम्मान बढेंगा। संतान की ओर से आज आपको खुशखबरी मिलेगी, आज आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। 

मकर राशि - आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में आप एक लय बनाकर काम करें,जिससे समय की बचत होगी ।आज अपने दायरे और ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको सफलता हासिल होगी। आज आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने साथ माता की सेहत का भी खास ख्याल रखें। अगर किसी दोस्त से कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज समाप्त हो जायेगा। भाई-बहन के साथ रिश्तें और बेहतर होंगे।

कुंभ राशि - आज का दिन सामान्य रहने वाला है। छात्र आज आपने करियर में सफलता के बेहद करीब रहेंगे। महिलाएं आज किट्टी पार्टी में जायेंगी। आज जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तें में और मिठास आयेगा। घर में किसी रिश्तेदार का अगमान होगा। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। कोस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। लवमेट्स आज लंच का प्लान बनायेंगे। आज आपअनचाहे ख्यालों को दिमाग में न आने दें। 

मीन राशि - आज आपका मन कुछ नया करने का करेगा। सौन्दर्य प्रसाधन का व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। आज आपको आय के नये रस्ते मिलेंगे। छात्र, उच्छ शिक्षा प्राप्त करने के लिए आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने का मन बनायेंगे। इस राशि के जो लोग टेंट हाउस का करोबार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूरे वर्ल्डकप के दौरान सक्ती में नही पकड़ाया एक भी सटोरिया, क्या सक्ती हुआ सट्टा मुक्त या फिर बात है कुछ और..
सक्ती - पूरे वर्ल्डकप के दौरान सक्ती में नही पकड़ाया एक भी सटोरिया, क्या सक्ती हुआ सट्टा मुक्त या फिर बात है कुछ और..
आज का राशिफल, दिनांक 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - निकाय चुनाव खत्म होने के एक साल बाद भी नही हो पाई है एल्डरमैनों की नियुक्ति, विभागीय मंत्री ने कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - निकाय चुनाव खत्म होने के एक साल बाद भी नही हो पाई है एल्डरमैनों की नियुक्ति, विभागीय मंत्री ने कही यह बात..
महामंडलेश्वर को रेप के झूठे आरोप में फसाने की साजिश नाकाम, 50 हजार में हुआ था रेप के आरोप लगाने का सौदा
महामंडलेश्वर को रेप के झूठे आरोप में फसाने की साजिश नाकाम, 50 हजार में हुआ था रेप के आरोप लगाने का सौदा
छत्तीसगढ़ - भाजपा के कद्दावर विधायक के हत्या की रची जा रही है साजिश??, इस खुलासे के बाद दहशत में आये विधायक
छत्तीसगढ़ - भाजपा के कद्दावर विधायक के हत्या की रची जा रही है साजिश??, इस खुलासे के बाद दहशत में आये विधायक
छत्तीसगढ़ - शातिर महिला ने पहले प्रेमी जोड़े को मिलने के लिए कमरा कराया उपलब्ध, फिर वीडियो बनाकर..
छत्तीसगढ़ - शातिर महिला ने पहले प्रेमी जोड़े को मिलने के लिए कमरा कराया उपलब्ध, फिर वीडियो बनाकर..
छत्तीसगढ़ - महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसाकर हत्या, 04 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसाकर हत्या, 04 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - बिना चुनाव लड़े निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनी यह महिला नेत्री, इस पार्टी ने बनाया था उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ - बिना चुनाव लड़े निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनी यह महिला नेत्री, इस पार्टी ने बनाया था उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ - पहले प्रेमिका को किया प्रेग्नेंट, फिर चोरीछिपे करा दिया एबॉर्शन, FIR के प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पहले प्रेमिका को किया प्रेग्नेंट, फिर चोरीछिपे करा दिया एबॉर्शन, FIR के प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वर्ल्डकप फ़ायनल मैच में सट्टा खेला रहे अनिल खत्री सहित 06 बुकी गिरफ्तार, सट्टे का पूरा सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - वर्ल्डकप फ़ायनल मैच में सट्टा खेला रहे अनिल खत्री सहित 06 बुकी गिरफ्तार, सट्टे का पूरा सेटअप जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH