कॉलेज प्रबंधन ने एसोसिएट प्रोफेसर पर की बडी कार्यवाही , एमबीए की छात्रा ने लगाया था यह गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश , 07-08-2021 8:11:33 PM
Anil Tamboli
कॉलेज प्रबंधन ने एसोसिएट प्रोफेसर पर की बडी कार्यवाही , एमबीए की छात्रा ने लगाया था यह गंभीर आरोप
कानपुर 07 अगस्त 2021 - कानपुर के मशहूर एचबीटीआई संस्थान से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां के एसोसिएट प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली एमबीए की छात्रा ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर संजीव मिश्र के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे पद से बर्खास्त कर दिया है. कॉलेज प्रशासन ने एसोसिएट प्रोफेसर संजीव मिश्र को कैंपस में प्रवेश करने से भी मना कर दिया है. साथ ही संस्थान के आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप से भी हटाते हुए नए प्रॉक्टर की तैनाती कर दी गई है. कॉलेज प्रशासन के इस कदम से छात्र बेहद खुश हैं।

वहीं इस मामले पर एसोसिएट प्रोफेसर संजीव मिश्र ने खुद को निर्दोष बताया है. उनका कहना है कि उन्हें किसी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और वो लड़की से बात कर सॉरी बोलकर उसकी गलतफहमी को दूर करना चाहते हैं. एचबीटीयू प्रशासन का कहना है कि वो ऐसे मामलों के साथ सख्ती से पेश आएंगे. यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों में असुरक्षा की भावना न उत्पन्न हो सके. वहीं, पीड़ित छात्रा कॉलेज के इस एक्शन से काफी खुश है अब उसे पुलिस से भी न्याय की दरकार है।

इस मामले के सामने आने के बाद एचबीटीआई में हड़कंप मच गया था. यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉक्टर शमशेर ने पांच सदस्यों की समिति गठित की थी, जिसमें चार महिला आचार्यों वाली कमेटी ने छात्रा से गहन पूछताछ की और प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर संजीव मिश्रा को बर्खास्त कर दिया गया. एमबीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा ने एसोसिएट प्रोफेसर संजीव मिश्र पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. छात्रा का कहना था कि कोरोना काल में प्रोफेसर ऑनलाइन क्लास लेते थे. उसी दौरान उन्होंने फोन पर उसके साथ अश्लील बातें कीं।

छात्रा का आरोप था कि जबरन आई लव यू कहने का दबाव बनाया था और कॉलेज में टॉप कराने का भी लालच दिया था. इसके अलावा वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल कर डबल मीनिंग वाली बातें करते थे. एक बार उसके पैर में चोट लगने पर प्रोफेसर बोलने लगे कि घुटने को दिखाओ जहां चोट लगी है. मना करने पर भी बार-बार जिद करने लगे. ये भी कहने लगे कि पैर दिखाओ जहां-जहां चोट आई है।

प्रोफेसर की ऐसी हरकतों से परेशान होकर छात्रा पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को शिकायत दी थी. छात्रा ने कॉलेज प्रशासन पर भी सवाल उठाए थे. कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रोफेसर के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया. जब पुलिस में कंप्लेंट दर्ज कराई तो आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की गई. पीड़िता का कहना है कि ऐसे मामलों से समय पर सख्ती के साथ निपटने की जरूरत है।
कॉलेज प्रबंधन ने एसोसिएट प्रोफेसर पर की बडी कार्यवाही , एमबीए की छात्रा ने लगाया था यह गंभीर आरोप

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH