छत्तीसगढ़ के इन सात शिक्षक और एक कर्मचारी का वेतन काटने का आदेश , DEO ने इस वजह से किया आदेश जारी

धमतरी , 07-08-2021 3:23:06 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इन सात शिक्षक और एक कर्मचारी का वेतन काटने का आदेश , DEO ने इस वजह से किया आदेश जारी
धमतरी 07 अगस्त 2021 - जिला शिक्षा अधिकारी रजनी नेल्सन ने पांच अगस्त को धमतरी विकासखण्ड के सांकरा और कण्डेल स्थित विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सुबह 10.30 बजे तक स्कूल में उपस्थित नहीं होने वाले सात शिक्षक एवं एक कर्मचारी के वेतन काटने संबंधी आदेश जारी किए। इनमें सांकरा स्थित हाईस्कूल के देवकुमार साहू, प्राइमरी स्कूल के नोमेश कुमार साहू, दिनेश कोसरिया, धनंजय साहू, महानंद देवांगन तथा कण्डेल स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल के शिक्षक एके साहू, पीटीआई वंदना केरकेट्टा तथा सहायक ग्रेड 2 एमके पाण्डेय शामिल हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने की वजह से यह कार्रवाई की जा रही है। इन सात शिक्षक एवं कर्मचारियों का पांच अगस्त का वेतन काटा गया है।

इसके अलावा शासकीय प्राथमिक स्कूल पीपरछेड़ी के प्रधानपाठक रविकांत भोंसले को दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। दरअसल जिला शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान सुबह 10.45 तक उक्त प्रधानपाठक स्कूल नहीं पहुंचे थे, कक्षा संचालित नहीं की गई, बच्चे बाहर घूमते पाए गए और स्कूल खोलने संबंधी पूर्व कार्ययोजना तैयार नहीं थी। 

साथ ही स्कूल में साफ-सफाई की कमी और सभी कार्य अव्यवस्थित पाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रधानपाठक द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता एवं लापरवाही बरती गई है, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 में प्रावधानित नियमों के प्रतिकूल है। इस कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर अपना पक्ष जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। 

प्रस्तुत उत्तर संतोषप्रद नहीं पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कही गई। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH