अनियंत्रित कार पुल से नीचे नदी में गिरी , हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत , एक की हालत गंभीर

झारखंड , 01-08-2021 1:29:22 AM
Anil Tamboli
अनियंत्रित कार पुल से नीचे नदी में गिरी , हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत , एक की हालत गंभीर
जामताड़ा 31 जुलाई 2021 - झारखंड के जामताड़ा में एक अनियंत्रित कार पुल से नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसा नारायणपुर थाना इलाके में शुक्रवार देर रात में हुआ। बताया जा रहा कि कार सवार लोग रांची से भागलपुर जा रहे थे। 

जानकारी के अनुसार, चार लोग कार में रांची से भागलपुर के लिए निकले थे। इसी दौरान नारायणपुर थाना इलाके के कर्माटांड-नारायणपुर मुख्य मार्ग के पास लोहारंग पुल के पास यह हादसा हुआ। बताया गया कि लोहारंग पुल के समीप घुमावदार मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और पुल के नीच जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक शख्स पानी के तेज बहाव में बह गया।

हादसे के बाद वहां से गुजर रही एक बारात में जा रही गाड़ी के लोगों ने तुरंत ही नारायणपुर थाने को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों के शव को निकाल लिया। वहीं एक व्यक्ति जिंदा था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस बीच एक युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शनिवार की सुबह कार में सवार चौथे युवक का शव भी बरामद हुआ। युवक का शव घटनास्थल से करीब एक-डेढ़ किलोमीटर दूर नदी से बरामद किया गया। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH