टी वी की इस मशहूर एक्ट्रेस ने CBSE 12th बोर्ड परीक्षा में किया टॉप , जाने कौन है यह टी वी एक्ट्रेस

बॉलीवुड , 31-07-2021 5:49:02 AM
Anil Tamboli
टी वी की इस मशहूर एक्ट्रेस ने CBSE 12th बोर्ड परीक्षा में किया टॉप , जाने कौन है यह टी वी एक्ट्रेस
मुम्बई 30 जुलाई 2021 - सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए। इस रिजल्ट लिस्ट में एक नाम एक्ट्रेस अशनूर कौर का भी शामिल रहा, जो नतीजे देखकर काफी खुश हैं।

अशनूर ने 12वीं की परीक्षा में 94% अंक हासिल किए हैं। झांसी की रानी, यह रिश्ता क्या कहलाता है और पटियाला बेब्स जैसे शो में नजर आ चुकीं अशनूर कौर ने 12वीं में 94% अंक हासिल किए हैं। रिजल्ट सामने आने के बाद अशनूर ने ई-टाइम्स से बातचीत में कहा, 'अपना रिजल्ट देखकर काफी खुश हूं। 10वीं के रिजल्ट के बाद मैंने तय किया था कि मुझे 12वीं में इससे ज्यादा मार्क्स लाने हैं और इसके लिए मैंने बहुत मेहनत की।

अशनूर ने आगे कहा, 'मैं अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी, इसलिए मैंने कोई प्रोजेक्ट भी साइन नहीं किया। आखिरकार मुझे इसका फल मिल गया है।' फ्यूचर प्लान्स पर अशनूर ने आगे कहा, 'मैं बीएमएम कोर्स करना चाहती हूं, और मास्टर्स के लिए विदेश जाऊंगी। 

एक्टिंग के साथ ही साथ मैं फिल्म मेकिंग और डायरेक्शन भी सीखना चाहती हूं। याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले ही अशनूर ने एक घर भी खरीदा है, जिसका कंस्ट्रक्शन जारी है। बात अशनूर के करियर की करें तो उन्होंने साल 2009 में 'झांसी की रानी' से टीवी डेब्यू किया था। वहीं अशनूर, 'साथ निभाना साथिया', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'देवों के देव महादेव' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शोज में भी अपना दमखम दिखा चुकी हैं। अशनूर ने संजू और मनमर्जिया जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH