आज का राशिफल , 29 जुलाई 2021 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 29-07-2021 1:35:15 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , 29 जुलाई 2021 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनांक 29 जुलाई 2021 दिन गुरुवार - 

मेष राशि - मेष राशि के जातकों को अपने अधिकारों के लिए अपने उच्चाधिकारियों से लड़ना पड़ सकता है। जमीन-ज्यादाद संबंधी विवाद भी आज सामने आ सकते हैं। कागजी कार्रवाई में बहुत ज्यादा समय व्यतीत होगा। आपके विरोधियों को आपसे ज्यादा फायदा होने की संभावना है।

वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातक अपनी बातचीत के द्वारा नए ग्राहक बनाने में सफल रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों को लाभ होगा। स्थान परिवर्तन की संभावना नजर आ रही है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा।

मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों को अपने नजदीकी लोगों से फायदा मिलेगा। छोटे भाई-बहनों के सहयोग से धन एकत्रित करने में सक्षम रहेंगे। लेखन कार्यों से जुड़े हुए जातकों को अपने काम से प्रसिद्धि मिलेगी। धन कमाने के लिए बहुत अधिक प्रयास करना पड़ सकता है।

कर्क राशि - कर्क राशि के जातक आत्मविश्वास के साथ अपनी बात दूसरों के सामने रख पाएंगे। अपनी पर्सनालिटी को प्रभावशाली बनाने के लिए धन खर्च करेंगे। अपने अचीवमेंट्स के बारे में बखान करने से बचें। झूठा अहंकार रिश्ते खराब कर सकता है। कमाई अच्छी रहेगी।

सिंह राशि - सिंह राशि के जातकों को रिसर्च कार्यों से लाभ होगा। बढ़ते हुए खर्चे नींदों को उड़ा सकते हैं। आर्थिक पक्ष को ध्यान में रखते हुए सही ऑप्शन में ही पैसा खर्च करें। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े हुए जातकों को लाभ होने की अच्छी संभावना है।

कन्या राशि - कन्या राशि के जातक अपने काम से नाम कमा पाएंगे। काम को पूरा परफेक्शन के साथ करने की आपकी आदत आपको ऊंचाइयों दिलाने में मदद करेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पार्टियों में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। जहां पर कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो तरक्की का रास्ता प्रशस्त करेंगे।

तुला राशि - तुला राशि के जातक जो नई नौकरी की तलाश कर रहे थे। उनको अपने अनुभव का लाभ मिलेगा। ऊंचे पद पर आपको आसीन किया जा सकता है। इंजीनियरिंग कार्यों से जुड़े हुए जातकों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। कमाई अच्छी रहेगी। व्यापार में निवेश संभव है।

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातक अगर अपनी ताकत का दुरुपयोग करेंगे। तो नौकरी खतरे में पड़ सकती है। रिश्वत लेने से परहेज करें, कानूनी अड़चनों में फंस सकते हैं। व्यापारी वर्ग की कमाई के लिए अच्छा समय है। मुश्किल में फंसे तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

धनु राशि - धनु राशि के जातक शांति से अपने कामों को पूरा करते रहेंगे। तकनीकी उलझने आ सकती हैं। प्रोडक्शन कार्यों में आने वाले अवरोध शीघ्र दूर भी हो जाएंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पुराना डंप माल को निकालने के लिए प्रयास तेज करेंगे।

मकर राशि - मकर राशि के जातकों को संभल कर चलने का दिन है। पार्टनरशिप ब्रेक होने की आशंका बन रही है। काम करने के बाद भी नगद पैसा नहीं मिल पाएगा। पैसा निकालने के लिए किसी मीडिएटर की मदद लेनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि - कुंभ राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए बेहतरीन दिन रहेगा। ऑफिस का माहौल अच्छा रहने से मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके द्वारा किए गए कामकाज को तरजीह दी जाएगी और आपके सुझावों पर अमल होगा।

मीन राशि - मीन राशि के जातक जल्दी बाजी में कोई ऐसी डील फाइनल कर सकते हैं, जो उनसे ज्यादा उनके विरोधी को फायदा दे जाएगी। सभी संभावनाओं को अच्छे से समझ लें, भावनाओं में बहकर फैसला करना कभी कभी उल्टा पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शातिर महिला ने पहले प्रेमी जोड़े को मिलने के लिए कमरा कराया उपलब्ध, फिर वीडियो बनाकर..
छत्तीसगढ़ - शातिर महिला ने पहले प्रेमी जोड़े को मिलने के लिए कमरा कराया उपलब्ध, फिर वीडियो बनाकर..
छत्तीसगढ़ - महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसाकर हत्या, 04 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसाकर हत्या, 04 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - बिना चुनाव लड़े निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनी यह महिला नेत्री, इस पार्टी ने बनाया था उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ - बिना चुनाव लड़े निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनी यह महिला नेत्री, इस पार्टी ने बनाया था उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ - पहले प्रेमिका को किया प्रेग्नेंट, फिर चोरीछिपे करा दिया एबॉर्शन, FIR के प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पहले प्रेमिका को किया प्रेग्नेंट, फिर चोरीछिपे करा दिया एबॉर्शन, FIR के प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वर्ल्डकप फ़ायनल मैच में सट्टा खेला रहे अनिल खत्री सहित 06 बुकी गिरफ्तार, सट्टे का पूरा सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - वर्ल्डकप फ़ायनल मैच में सट्टा खेला रहे अनिल खत्री सहित 06 बुकी गिरफ्तार, सट्टे का पूरा सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहे है कहर, इस जिले में पारा हुआ 37 डिग्री के पार, हलाकान हुए लोग
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहे है कहर, इस जिले में पारा हुआ 37 डिग्री के पार, हलाकान हुए लोग
आज का राशिफल, दिनांक 09 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा World Cup जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई, कहा ये जीत..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा World Cup जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई, कहा ये जीत..
छत्तीसगढ़ - 55 साल के मुंहबोले नाना ने 13 साल की नाबालिग से किया रेप, गौशाला में दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - 55 साल के मुंहबोले नाना ने 13 साल की नाबालिग से किया रेप, गौशाला में दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - रंगपंचमी के दिन दूसरे की प्रेमिका को रंग लगाना दो युवकों को पड़ा भारी, दोनो की चाकू मार कर हत्या
छत्तीसगढ़ - रंगपंचमी के दिन दूसरे की प्रेमिका को रंग लगाना दो युवकों को पड़ा भारी, दोनो की चाकू मार कर हत्या
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH