बॉलीवुड की काली सच्चाई , लाईट कैमेरा एक्सन के पीछे की यह है हकीकत , पढ़े इन साईड स्टोरी

बॉलीवुड , 22-07-2021 12:30:51 AM
Anil Tamboli
बॉलीवुड की काली सच्चाई , लाईट कैमेरा एक्सन के पीछे की यह है हकीकत , पढ़े इन साईड स्टोरी
मुम्बई 21 जुलाई 2021 - ग्लैमर की दुनिया की चकाचौंध के पीछे कितनी अंधेरी दुनिया है इसका ताजा उदाहरण शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हैं, जिन्हें पॉर्न फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. राज कुंद्रा एक बिजनेसमैन हैं और लोग ये जानकर शॉक्ड हैं कि बॉलीवुड के जानी मानी अदाकारा के पति पर्दे के पीछे ऐसे काले धंधे में संलिप्त हैं।

कब हुई गिरफ्तारी -

19 जुलाई को रात में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया है कि राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाने और कुछ एप पर उसे पब्लिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि राज कुंद्रा के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत हैं।

कैसे खुली राज कुंद्रा की पोल -

इसी साल फरवरी में ये खुलासा हुआ कि राज कुंद्रा ऐसे अश्लील मामले में संलिप्त हैं. मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस बारे में बताया, फरवरी 2021 में पोर्न फिल्म बनाने और उन्हें किसी एप द्वारा पब्लिश करने को लेकर केस रजिस्टर किया गया था।

पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि राज कुंद्रा और कुछ और लोगों के खिलाफ एक महिला ने मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराया था. इन पर आरोप है कि ये लोग एक्टर्स को वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्म बनाने के लिए अप्रोच करते हैं और उसके बाद जबरदस्ती उनसे पोर्न फिल्म बनवाते हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड थे. इस मामले में राज कुंद्रा से पहले पांच और लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

कैसे चलता था ये काला धंधा

केंद्रिन नाम की एक कंपनी जिसका रजिस्ट्रेशन यूके में किया गया था, वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील फिल्में पब्लिश करती थी. ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि साइबर लॉ से बच सकें।

बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा के परिवार के लोग ही इस कंपनी के डायरेक्टर्स थे. ये कंपनी सर्वर्स पर मुंबई या भारत के अन्य जगहों पर शूट किए गए अश्लील वीडियो अपलोड करती थी. वी ट्रांसफर के ज़रिए यहां से वीडियो भेजा जाता था।

इस धंधे में राज कुंद्रा ने लगाए थे 10 करोड़

क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज कुंद्रा ने इस बिज़नेस में 10 करोड़ रुपये लगाए थे. क्राइम ब्रांच के मुताबिक ये फरवरी में ही साफ हो गया था कि कुंद्रा केंद्रिन कंपनी से जुड़े हुए थे. लेकिन सीधा लिंक नहीं होने से क्राइम ब्रांच जांच में जुटी हुई थी. दरअसल उमेश कामत नाम के व्यक्ति गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की जांच आगे बढ़ी. उसने ही सारा कच्चा चिट्ठा क्राइम ब्रांच के सामने खोला था. सबूत के तौर पर क्राइम ब्रांच को पता चला है कि 8-10 करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ है. इसके बाद आज क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को दफ्तर बुलाया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

कौन हैं राज कुंद्रा

राज कुंद्रा बिजनेस मैंन हैं और वो अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. दोनों ने 2009 में शादी रचाई थी।

सोर्स - abp

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH