बड़ा भाई छोटे भाई की पत्नी का करता था रेप , मामले का कुछ इस तरह हुआ खात्मा , पढ़े दिल को दहला देने वाली सच्ची खबर

झारखंड , 02-07-2021 12:46:39 AM
Anil Tamboli
बड़ा भाई छोटे भाई की पत्नी का करता था रेप , मामले का कुछ इस तरह हुआ खात्मा , पढ़े दिल को दहला देने वाली सच्ची खबर
जमशेदपुर 01 जुलाई 2021 - जमशेदपुर के जुगसलाई फाटक के पास मंगलवार देर शाम बिष्टूपुर निवासी टाटा स्टीलकर्मी प्रि‍तपाल सिंह सैनी (51) व उसकी बेटी बलजीत सिंह (21) ने सुसाइड नोट छोड़ते हुए ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में प्रि‍तपाल सिंह ने अपने बड़े भाई परमजीत सिंह सैनी पर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने और मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किये जाने के कारण मानसिक रूप से प्रताड़ित होने की बात कही है। फिलहाल, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7 बजे प्रितपाल सिंह सैनी और उसकी बड़ी बेटी बलजीत सैनी जुगसलाई फाटक के पास पहुंचे। वहां प्रितपाल सिंह ने एक सुसाइड नोट लिखा और उस पर अपने बड़े भाई परमजीत सिंह सैनी की फोटो लगाकर उस पर हत्यारा लिखते हुए लोगों को दिखाया और कहा कि उसका बड़ा भाई ही उसकी हत्या का कारण है। इसके बाद देखते ही देखते दोनों पिता-पुत्री ट्रेन के सामने कूद गए। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार प्रितपाल सिंह ने गत 16 दिसंबर 2020 को बिष्टूपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोप लगाया था कि उसके बड़ा भाई परमजीत सिंह सैनी पिछले कई दिनों से उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। पर, इस मामले में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई, जबकि गिरफ्तारी वारंट भी निकल चुका था। इसे लेकर प्रितपाल ने वरीय पदाधिकारियों के कई बार चक्कर काटे, पर परमजीत सिंह सैनी को पुलिस और बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जानकारी मिली है कि प्रितपाल सिंह और बलजीत घर से लगभग 6 बजे यह बोलकर निकले थे कि वह बाजार से चाऊमीन लाने के लिए जा रहे हैं। इस दौरान प्रितपाल की पत्नी और छोटी बेटी करिश्मा घर पर ही थीं। इधर, प्रितपाल और बलजीत करीब 6.30 बजे जुगसलाई फाटक के पास पहुंचे और काफी देर वहां खड़े रहे। फाटक के पास दोनों काफी देर से ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। सुसाइड नोट के अनुसार पुलिस द्वारा परमजीत सिंह को गिरफ्तार न किए जाने पर प्रितपाल आए दिन वरीय पदाधिकारियों और नेताओं के पास शिकायत लेकर जा रहे थे, पर पैसे और पहुंच के बलबूते परमजीत लगातार कार्रवाई से बच रहा था। इधर, सुसाइड नोट के अनुसार परमजीत और उसके साथी प्रितपाल और उसके परिवार को केस वापस लेने और बयान बदलने के लिए लगातार धमका रहे थे। इससे पूरा परिवार भयाक्रांत और मानसिक रूप से प्रताड़ित था। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH