दर्द और शर्म के चलते चार दिन तक घर से नहीं निकली थीं ये बोल्ड एक्ट्रेस, जानिए आखिर क्या थी वो वजह

बॉलीवुड , 22-05-2021 2:25:21 PM
Anil Tamboli
दर्द और शर्म के चलते चार दिन तक घर से नहीं निकली थीं ये बोल्ड एक्ट्रेस, जानिए आखिर क्या थी वो वजह
मुंबई 22 मई 2021 - राधिका आप्टे (Radhika Apte) एक्टिंग के अलावा वे अपने एक न्यूड सीन लीक (Nude scene leaked) होने को लेकर भी चर्चा में रही हैं। सोशल मीडिया (social media)पर उनकी कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं जिनमें वो शावर के नीचे नहाती हुई नजर आ रही थीं और उन्होंने अपनी बॉडी को सिर्फ एक प्लास्टिक जैसे जालीदार कवर से ढका हुआ था। यह वीडियो फिल्म ‘मैडली’ की एक कहानी ‘क्लीन शेवेन’ के एक सीन का था। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। अब राधिका ने अपने इस लीक हुए सीन पर बात की है।

राधिका (Radhika Apte) ने एक इंटरव्यू में चार साल पुराने वीडियो लीक पर बात की है। राधिका का कहना है कि इस घटना ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया था। उन्होंने बताया, ‘जब मैं क्लीन शेवन की शूटिंग कर रही थी तब मेरी एक न्यूड क्लिप लीक हो गई थी। मुझे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। आलम ये था कि मैं चार दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल सकी थी।’

राधिका कहती हैं, ‘सिर्फ मीडिया ही मेरे बारे में ऐसा कुछ नहीं लिख रहा था बल्कि मेरे ड्राइवर, वॉचमैन और स्टाइलिस्ट के ड्राइवर मुझे उस वीडियो क्लिप और वायरल हुई तस्वीरों से पहचानने लगे थे। ये हिला देने वाली घटना थी। मेरे पास बोलने के लिए कुछ नहीं था। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे मामलों में कोई भी आदमी इसे नजरअंदाज करने के अलावा कुछ कर सकता है। कुछ भी करना आपके वक्त की बबार्दी होगी।

राधिका ने कहा, ‘इसलिए जब मैंने फिल्म ‘पार्च्ड’ के लिए कपड़े उतारे तो मुझे ऐसा लगा कि कुछ भी छिपाने को बाकी नहीं रह गया है। फिल्म में न्यूड सीन देना मेरे लिए आसान नहीं था क्योंकि उस समय मैं खुद अपनी बॉडी इमेज से जूझ रही थी। इसलिए स्क्रीन पर न्यूड होना थोड़ा डरावना था। अब मैं ऐसे सीन कहीं भी कर सकती हूं।

सिनेमा में जबरदस्त किरदार, बोल्ड छवि और मंझी हुई एक्ट्रेस के तौर पर राधिका आप्टे ने अपनी पहचान बनाई है। राधिका ने हिंदी सिनेमाजगत में ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’ फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो लगातार अपने अभिनय से फैंस को हैरान कर रही हैं। राधिका, ‘पार्च्ड’, रक्त चरित्र, रक्त चरित्र 2, शोर इन द सिटी, मांझी द माउंटमैन, बदलापुर, और हंटर जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
 
हालांकि राधिका कहती हैं कि उन्हें अपनी बॉडी पर गर्व है। बता दें वे सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। राधिका ने साल 2012 में विदेशी म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर ली थी लेकिन इसे एक साल तक दुनिया से छुपाकर रखा। बताया जाता है कि, इनकी मुलाकात 2011 में तब हुई थी जब राधिका कंटेम्परेरी डांस सीखने के लिए लंदन गई थीं। एक साल डेटिंग के बाद दोनों ने 2012 में शादी की और 2013 में इसकी पुष्टि की।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH